Loading...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बने चौथे बच्चे के पिता, उषा वेंस ने बेटे को जन्म दिया
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस चौथे बच्चे के माता-पिता बने

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बने चौथे बच्चे के पिता, उषा वेंस ने बेटे को जन्म दिया

लेखन गजेंद्र
Jul 20, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने चौथे बच्चे का स्वागत किया है। उपराष्ट्रपति वेंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने एक्स पर बताया कि सुबह उषा वेंस ने बेटे एलेक नील वेंस को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि उनके पहले के 3 बच्चे अपने छोटे भाई से मिलकर बेहद खुश हैं। उन्होंने अस्पताल के कर्मियों और चिकित्सकों का धन्यवाद दिया है।

जन्म

जेडी वेंस ने साझा की खुशी

वेंस ने एक्स पर लिखा, "हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ है। उषा और बच्चा खुश और स्वस्थ हैं, और हमारे बच्चे अपने छोटे भाई से मिलकर बहुत खुश हैं। वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर और व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट के शानदार मिलिट्री डॉक्टर और स्टाफ सदस्य हमारे लिए एक आशीर्वाद रहे हैं। उन्होंने हमारे परिवार के लिए जो कुछ किया है, उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं।"

खुशी

150 वर्षों में पहली बार कोई उपराष्ट्रपति पद पर बने रहते हुए पिता बना

अमेरिका के इतिहास में 150 साल बाद ऐसा मामला आया है, जब किसी मौजूदा उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे का स्वागत किया है।

वेंस के परिवार में में इवान (9), विवेक (6) और मिराबेल (4) के बाद एलेक नील शामिल हो गए हैं।

ओहियो के मूल निवासी वेंस की मुलाकात भारतीय मूल की उषा से येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने 2014 में शादी की थी।

ADVERTISEMENT