अली खामेनेई का अंतिम संस्कार आज, अमेरिका ने मशहद में हमला कर बाधा डाली
क्या है खबर?
अमेरिका के साथ एक बार फिर तनाव बढ़ने के बीच ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का गुरुवार को उनके गृह नगर मशहद में अंतिम संस्कार है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अमेरिकी सेना पर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया। ईरानी सेना का कहना है कि अमेरिका ने मशहद की ओर जाने वाले पूर्वी प्रांतों में 2 पुलों पर हमला कर अंतिम संस्कार में बाधा डाली है।
हमला
तेहरान-मशहद रेलवे सेवाएं बाधित
खामेनेई का शव बुधवार को पड़ोसी देश इराक के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला से होकर एक लंबी यात्रा के बाद गुरुवार को मशहद पहुंच रही है। इस बीच, अमेरिका के हवाई हमलों को देखते हुए ईरान की तेहरान-मशहद रेलवे सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। ईरान रेलवे ने कहा है कि उसने नुकसान की मरम्मत के लिए टीमें भेजी हैं। फंसे हुए यात्रियों के लिए सड़क परिवहन की व्यवस्था की जा रही है।
हमला
खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे 1.50 करोड़ लोग
अली खामेनेई को उत्तरपूर्वी ईरान में उनके गृहनगर मशहद में दफनाने की तैयारी हो रही हैं। इसमें 1.50 करोड़ लोग पहुंचने वाले हैं। खामेनेई की हत्या 28 फरवरी को हुई थी, जो कि अमेरिकी-इजरायली हमलों का पहला दिन था। इसके बाद से उनका शव सुरक्षित है। खामेनेई को इमाम रजा के मकबरे में दफनाया जाएगा, जो ईरान का सबसे पवित्र पूजा स्थल है। इमाम रजा 12 शिया इमामों में एकमात्र इमाम हैं, जो ईरान में दफन हैं।