Loading...
अमेरिकी सेना ने फिर शुरू की नाकाबंदी, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी जेट का शेल्टर उड़ाया
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी जेट का शेल्टर उड़ाया (फाइल तस्वीर)

अमेरिकी सेना ने फिर शुरू की नाकाबंदी, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी जेट का शेल्टर उड़ाया

लेखन गजेंद्र
Jul 15, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने फिर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है। वहीं ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाने पर लिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास और ईरान के तटीय इलाकों में दर्जनों सैन्य ठिकाने तबाह किए हैं। ईरानी सेना ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला कर बड़े नुकसान का दावा किया है।

हमला

अमेरिका ने फिर शुरू की नाकाबंदी

CENTCOM ने जारी बयान में कहा, "होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान के तटीय इलाकों के पास दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। सात घंटे तक चले इस हमले के दौरान अमेरिका के लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक जहाजों ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन साइटों, नौसैनिक क्षमताओं और तटीय रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किए।"

CENTCOM ने बताया कि सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों से आने-जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी फिर से शुरू की है।

हमला

CENTCOM के कमांडर का आया बयान 

CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने एक बयान में कहा कि पिछले 7 दिनों में, ईरान ने जानबूझकर पूरे इलाके में आम लोगों को निशाना बनाया है, उसने 7 कमर्शियल जहाज़ों पर हमला किया, जिससे करीब एक दर्जन आम चालक दल के सदस्य मारे गए, लापता हुए या घायल हुए हैं।

कूपर ने कहा कि ईरानी सेना ने पड़ोसी खाड़ी देशों की तरफ दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन भी दागे हैं, ईरान इस बेवजह हमलों की जिम्मेदार है।

ADVERTISEMENT

हमला

ईरान का जॉर्डन और कुवैत के नागरिकों से आह्वान

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा कि उसने अपने 'नस्र 2' अभियान की छठी लहर के दौरान जॉर्डन के अजराक हवाई अड्डे पर अमेरिकी F-15, F-16 और F-35 लड़ाकू विमानों और MQ-9 ड्रोन को रखने वाले शेल्टर को नष्ट कर दिया है।

IRGC ने जॉर्डन और कुवैत के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने देशों में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति का विरोध करें और उनको इस्लामिक देशों के खिलाफ हमलों का प्रक्षेपण स्थल न बनने दें।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

ईरान का जॉर्डन पर हमला

ADVERTISEMENT