अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई भयावह बाढ़; 1 की मौत, 20 लोग लापता
क्या है खबर?
अमेरिका में एरिजोना राज्य के ग्रैंड कैन्यन राष्ट्रीय पार्क में अचानक आई भीषण बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया। बाढ़ की वजह से अब तक 20 लोगों के लापता होने की सूचना है। राष्ट्रीय पार्क सेवा ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ ने ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र को प्रभावित किया, वह अपने साथ बड़े-बड़े पत्थर, धातु की संरचनाएं और अन्य मलबा बहाकर कोलोराडो नदी में ले गई है।
बाढ़
कैसे आई बाढ़?
ब्राइट एंजल कैन्यन इलाके में 29 अगस्त को तेज तूफानी बारिश आई, जिसके बाद पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ा।
ग्रैंड कैन्यन में ऊंची और खड़ी चट्टानें हैं। बारिश का पानी मैदान में फैलने के बजाय संकरी घाटी में इकट्ठा हो गया और ढलान से ब्राइट एंजल क्रीक में जमा होता गा।
इसके बाद तेजी से एक बहाव नीचे की तरफ फैला और कोलोराडो नदी में तेजी से बहने लगा और मलबा भी बहा लाया।
बारिश
आधे घंटे में 1 सेमी से 2.5 सेमी बारिश
राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी जस्टिन जॉनड्रो ने कहा कि इस खड़ी पहाड़ी इलाके में आधे घंटे के भीतर लगभग 1 सेमी से 2.5 सेमी बारिश हुई है, जिसने हाहाकार मचा दिया।
बाढ़ ने नाले पर बने पैदल पुलों को नष्ट कर दिया और उसके तल को चौड़ा कर दिया, जिससे एक नई नदी की तीव्र धारा जैसी आकृति बन गई।
प्रभावित क्षेत्र में लोगों को निकालने और व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
बचाव
60 से अधिक लोगों को बचाया गया
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि आपदा के बाद फैंटम रेंच से 62 लोगों को निकाला जा चुका है। कॉटनवुड कैंपग्राउंड, फैंटम रेंच और आसपास के अन्य स्थानों से भी लोगों को निकाला जा रहा है।
इस जगह पर एक ऐतिहासिक कैंटीन और छात्रावास हैं और यह राफ्टिंग करने वालों के लिए नदी में उतरने और उतरने का एक आम स्थान है।
विस्थापितों को साउथ रिम स्थित मास्विक लॉज कैफेटेरिया लाया गया है, जहां अमेरिकन रेड क्रॉस मदद कर रही है।
बंद
पानी का एकमात्र पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कई इलाके बंद
बाढ़ से पार्क की एकमात्र जल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पर्यटकों और निवासियों की पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।
सोमवार से पार्क के भीतर स्थित लॉजों में रात भर ठहरने पर रोक लगा दी गई है। ब्राइट एंजेल कैंपग्राउंड, फैंटम रेंच और नॉर्थ काइबाब ट्रेल के कुछ हिस्सों सहित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बंद हैं।
कोलोराडो नदी पर राफ्टिंग भी रोकी गई है। कोलोराडो नदी पर बने ब्लैक ब्रिज और सिल्वर ब्रिज भी अगली सूचना तक बंद रहेंगे।
ट्विटर पोस्ट
अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन में बाढ़
BREAKING: At least 20 people may be missing for after significant flash flooding at Grand Canyon National Park in Arizona; more than 60 people have already been evacuated, park officials say. pic.twitter.com/iXFzXsLROW
— Scope Report (@ScopeReport_) August 30, 2026