FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य नीतीश कौशल गिरफ्तार
क्या है खबर?
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल भारतीय नागरिक नीतीश कौशल (26) को वर्मोंट से गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई भारत मूल के गैंगस्टरों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ चल रही अपनी कार्रवाई के तहत की है। नीतीश भारतीय गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह का सदस्य है। एक दिन पहले ही FBI ने उसे मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया था।
गिरफ्तार
कौन है नीतीश कौशल?
कौशल उर्फ लाला को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया था।
उस पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल होने का है।
कौशल कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर आपराधिक कामों को आगे बढ़ा रहा था। कौशल ने भगवानपुरिया गिरोह के लिए अपहरण और मारपीट जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।
अभियान
ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अभियान चल रही हैं अमेरिकी एजेंसियां
अमेरिका की प्रवर्तन एजेंसियां 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' अभियान चला रही है, जिसके जरिए अमेरिका और भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है।
अभी तक, इस अभियान के तहत कैलिफोर्निया, इंडियाना, जॉर्जिया, कनाडा और स्पेन में 24 लोगों को पकड़ा जा चुका है।
एजेंसियों ने अभियान के तहत 3 गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसका प्रतिद्वंद्वी जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा (रैंडी उर्फ रोलेक्स उर्फ जॉन विक) शामिल हैं।