अमेरिकी दूतावास ने सऊदी अरब के लिए फिर दी चेतावनी, कहा- हमले और तेज होंगे
क्या है खबर?
सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने एक बार फिर गंभीर चेतावनी जारी की है। अमेरिकी मिशन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इन हमलों के और अधिक तेजी से फैलने और प्रभावित क्षेत्र से बाहर तक पहुंचने की आशंका है। मिशन ने सऊदी में कार्यरत अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को किसी भी हवाई अड्डे का उपयोग करने के लिए 'चीफ ऑफ मिशन' से विशेष अनुमति लेने को कहा है।
चेतावनी
मिशन ने हवाई अड्डों की जानकारी दी
मिशन ने बताया कि रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 23 अक्टूबर से घरेलू कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया है।
कुछ उड़ानें अब कासिम स्थित प्रिंस नायफ बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संचालित हो रही हैं।
जेद्दा स्थित किंग अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी परिचालन जारी है।
हालांकि, कुछ उड़ानों में देरी हो रही है या रद्द किया जा रहा है।
आदेश
सऊदी छोड़ने का आदेश
अमेरिका ने 23 अक्टूबर को गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा जोखिमों के कारण सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया था।
बता दें कि सऊदी अरब में काम करने वाले अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को सुरक्षा खतरों की वजह से यमन बॉर्डर के 20 मील के अंदर यात्रा करने की इजाजत नहीं है।
उन्हें जीजान, असीर, नजरान प्रांतों और कतीफ, यानबू और ताइफ शहरों की यात्रा के लिए खास इजाजत लेनी पड़ती है।