Loading...
अमेरिका ने ईरान पर सुबह-सुबर किया हमला, 90 मिनट तक इस नए द्वीप को बनाया निशाना
अमेरिका ने ईरान पर पहली बार दिन में हमला किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमेरिका ने ईरान पर सुबह-सुबर किया हमला, 90 मिनट तक इस नए द्वीप को बनाया निशाना

लेखन गजेंद्र
Jul 15, 2026
07:14 pm

क्या है खबर?

अमेरिका ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को अमेरिकी सेना ने पहली बार दिन के उजाले में ईरान पर बमबारी की है, यह 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध में पहला ऐसा मौका है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने बताया कि आज सुबह 6 बजे (पूर्वी समय) सेना ने हमले शुरू किए, जो साढ़े 7 बजे तक चले। हमलों का मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य पर जहाजों को निशाना बनाने वाले ईरानी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है।

बयान

90 मिनट तक चला हमला

CENTCOM ने बताया कि 90 मिनट तक चले इस हमले के दौरान ग्रेटर टुनब द्वीप पर ईरान के कोस्टल डिफ़ेंस सिस्टम और क्रूज़ मिसाइल स्टोरेज व लॉन्च साइट्स पर सटीक हमले किए गए।

फारस की खाड़ी में होर्मुज के पास स्थित ग्रेटर तुनब एक छोटा सा द्वीप है।

इससे पहले अमेरिका ने 13 मिसाइलों की बौछार की थी, जिसमें 7 ईरानी सैनिक मारे गए थे। नई लहर बुधवार को लगातार चौथी रात्रिकालीन गोलाबारी के कुछ घंटों बाद की गई है।

हमला

नए द्वीप को अमेरिका ने क्यों बनाया निशाना?

यह ईरान के उन कई द्वीपों में से एक है, जिन्हें विशेषज्ञ होर्मुज से जहाजों और नौसैनिक पोतों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

इस द्वीप का प्रशासन ईरान के अधीन है, लेकिन इस पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपना दावा करता है।

पिछले साल ईरानी इस्लामिक गार्ड IRGC आईआरजीसी ने कहा था कि वह अबू मूसा, ग्रेटर तुनब और लेसर तुनब पर अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है।

ADVERTISEMENT

दौरा

ईरानी विदेश मंत्री अचानक पहुंचे दोहा

अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, कतर पर लगातार हमलों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची कतर के पूर्व अमीर हमद बिन खलीफा अल थानी के सम्मान में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए दोहा गए हैं।

अल थानी का रविवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अराघची बिना किसी पूर्व सूचना के कतर पहुंचे हैं।

ईरान ने पूर्व अमीर की मृत्यु के दिन भी अल उदैद वायु अड्डे पर हमला किया था।

ADVERTISEMENT

बयान

ईरान ने कहा- होर्मुज सभी जहाजों के लिए बंद

ईरानी सरकारी टीवी नेटवर्क IRIB ने बुधवार को बताया कि होर्मुज सभी जहाजों के लिए बंद है।

उसने बताया कि ईरान के समन्वय के बिना अवैध रूप से जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे 2 वाणिज्यिक जहाजों को चेतावनी के तौर पर गोलीबारी करके रोका गया है।

क्षेत्र में मौजूद सभी जहाज जलडमरूमध्य, फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में विभिन्न लंगरगाहों पर स्थिर हैं।

बात दें कि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर शुरू की है।

ट्विटर पोस्ट

ईरान के नए द्वीप को निशाना बनाया

ADVERTISEMENT