अमेरिका-ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता समाप्त, 60 दिन में करेंगे अंतिम शांति समझौता
क्या है खबर?
अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में पहले दौर की वार्ता समाप्त हो गई है। मध्यस्थता कराने वाले पाकिस्तान और कतर ने वार्ता के सही दिशा में जाने के संकेत दिए हैं। पाकिस्तान और कतर की ओर से जारी संयुक्त बयान में बताया गया कि लेक ल्यूसर्न शिखर सम्मेलन में उच्च स्तरीय वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अंतिम शांति समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से 60-दिवसीय रोडमैप पर सहमत हुए हैं।
समझौता
उच्च स्तरीय समिति करेगी निगरानी
पाकिस्तान ने बयान में कहा कि लेक ल्यूसर्न समिट एक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुआ। बयान में कहा गया कि समझौता ज्ञापन के आधार पर अमेरिका-ईरान एक उच्च स्तरीय समिति बनाने पर सहमत हुए, जो मध्यस्थता पर राजनीतिक निगरानी रखेगी। मुख्य वार्ताकार नियमित तौर पर उच्च स्तरीय समिति को रिपोर्ट करेंगे और परमाणु, प्रतिबंध और एक मॉनिटरिंग और विवाद समाधान समूह पर फोकस करने वाले समूह का नेतृत्व करेंगे, ताकि समझौते को असरदार तरीके से लागू किया जा सके।
बयान
60 दिन में अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए रोडमैप
बयान में कहा गया कि सम्मेलन में 60 दिनों के अंदर अंतिम समझौते पर पहुंचने के लिए एक रोडमैप पर सहमति जताई गई है, जिससे आगे की तकनीकी बातचीत तुरंत शुरू की जा सके। साथ ही, समझौता ज्ञापन के बिंदु 5 में बताए गए समय के लिए पार्टियों के बीच एक संचार लाइन बनाई गई है, ताकि वाणिज्यिक जहाजों के होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलते समय किसी भी तरह की घटना और गलतफहमी से बचा जा सके।
बयान
लेबनान में सैन्य अभियान रोकने के लिए इकाई की स्थापना
बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने ने लेबनान और मध्यस्थतं के बीच एक टकराव-समाधान इकाई बनाने पर सहमति जताई, ताकि समझौता ज्ञापन के मुताबिक लेबनान में सैन्य ऑपरेशन खत्म करने का पालन हो सके। पाकिस्तान ने बताया कि बाकी हफ़्ते बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में सभी मुद्दों पर तकनीकी बातचीत जारी रहेगी। मध्यस्थता करने वाली पार्टियां यह पक्का करने की पूरी कोशिश करेंगी कि बातचीत अच्छे माहौल में चलती रहे और आखिरी डील तक पहुंचा जा सके।
ट्विटर पोस्ट
बैठक के बाद बयान
🔊PR No: 1️⃣5️⃣1️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) June 22, 2026
Joint Statement by the State of Qatar and the Islamic Republic of Pakistan Regarding the Conclusion of Lake Lucerne Summit, First High-Level Committee Meeting with Participation of the United States of America and the Islamic Republic of Iran pic.twitter.com/2G3PAf7LVY
बयान
ईरानी मंत्री ने कहा- असली परीक्षा लेबनान में सैन्य टकराव रोकना
संयुक्त बयान साझा कर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तान-कतर की लगातार मध्यस्थता से लेबनान युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। ईरान के लिए तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगी रोक हटा दी गई है, नाकेबंदी खत्म कर दी गई है, कुछ फ्रीज़ की गई संपत्ति जारी कर दी गई है और बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण और विकास योजना शुरू की गई है।' उन्होंने लिखा, 'पहली असली परीक्षा: लेबनान टकराव-समाधान इकाई है।'
बयान
लेबनान में युद्धविराम का वादा- जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने समझौता वार्ता खत्म होने पर कहा, "पिछले कुछ दिनों में हमने लेबनान में युद्धविराम पक्का करने में काफी प्रगति देखी है..राष्ट्रपति ने हमसे पूरे इलाके में युद्धविराम करने का वादा किया है।" वेंस ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति और अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में लेबनान में लड़ाई रोकने के लिए दुनिया की किसी भी सरकार से ज़्यादा काम किया है, और हम इस दिशा में काम करते रहेंगे।"
जानकारी
बातचीत में कौन-कौन शामिल रहा?
अमेरिका से वेंस, विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ, ईरान से अराघची और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बगेर गलिबाफ शामिल रहे। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर, कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी मध्यस्थ के रूप में शामिल रहे।