LOADING...
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर 50 सैन्य ठिकानों पर हमले किए, शांति वार्ता अटकी
अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर हमला शुरू किया

अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर 50 सैन्य ठिकानों पर हमले किए, शांति वार्ता अटकी

लेखन गजेंद्र
Apr 07, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए अल्टीमेटम की समयसीमा खत्म होने से पहले ईरान पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर करीब 50 सैन्य ठिकानों पर ठिकानों को बम बरसाए हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने खर्ग द्वीप पर हुए हमलों के बाद चेतावनी जारी करते हुए कहा कि संयम का दौर खत्म हो गया है।

हमला

IRGC ने अमेरिका को क्या कहा?

IRGC ने अमेरिकी हमलों के बात बयान में कहा कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े ऊर्जा बुनियादी ढांचे को "राख में तब्दील" कर सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र में तेल-गैस की आपूर्ति कई वर्षों तक बाधित होने का खतरा है। पिछले महीने भी अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इन हमलों में नौसैनिक खदान भंडारण और मिसाइल बंकर नष्ट हो गए, जबकि तेल संबंधी बुनियादी ढांचा काफी हद तक सुरक्षित रहा था।

बयान

ईरान का मुख्य तेल निर्यात केंद्र है खर्ग द्वीप

खार्ग कोरल द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर है। यह ईरान के दक्षिण-पश्चिम में बुशेहर प्रांत में है। द्वीप ईरान का मुख्य तेल निर्यात केंद्र है, जो कच्चे तेल की 90 प्रतिशत खेप संभालता है और लगभग 3 करोड़ बैरल तेल की भंडारण क्षमता प्रदान करता है। ईरान के तट से लगभग 26 किलोमीटर दूर और होर्मुज जलडमरूमध्य के 483 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, द्वीप को इसके एकांत और भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण "निषिद्ध द्वीप" कहते हैं।

Advertisement

हमला

ट्रंप ने कहा- आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी

ट्रंप ने ट्रुथ पर ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने लिखा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। उन्होंने लिखा कि ईरान में नए शासन में ज्यादा समझदार और कम कट्टर लोग और कुछ क्रांतिकारी लोग भी हैं। उन्होंने लिखा कि 47 सालों की ज़बरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा।

Advertisement