USS लिंकन पर 8 अमेरिकी नौसैनिकों ने किया आत्महत्या का प्रयास
क्या है खबर?
अमेरिका के विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में तैनात 8 चालक दल के सदस्यों ने अपनी लंबी तैनाती के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया है। यह खुलासा अमेरिकी नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने न्यूयॉर्क की सीनेटर क्रिस्टन गिलिब्रैंड को लिखे एक पत्र में किया है। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस को तब दी, जब बढ़ती चिंताओं के बाद जहाज पर सवार नाविकों की भलाई के बारे में डेमोक्रेट ने सवाल पूछे थे।
चिंता
पोत पर आपूर्ति संबंधी चुनौती को स्वीकारा
काओ ने बताया कि जिन 8 नौसैनिकों ने आत्महत्या का प्रयास किया है, उसमें चालक दल और विमानवाहक पोत के एयरविंग, स्ट्राइक ग्रुप, विध्वंसक स्क्वाड्रन कर्मचारी, एस्कॉर्टिंग विध्वंसक और विमानन स्क्वाड्रन के नाविक शामिल थे।
अमेरिकी नौसेना ने पहले 5,000 चालक दल सवार वाले विमानवाहक पोत पर आपूर्ति संबंधी चुनौतियों को स्वीकार किया था, लेकिन इस बात से इनकार किया कि लिंकन पर मानसिक स्वास्थ्य संकट चल रहा था।
पत्र में ताजे भोजन की कमी की चिंताओं को नकारा है।
चिंता
286 दिन समुद्र में टिका रहा लिंकन
USS लिंकन नवंबर में कैलिफोर्निया से दक्षिण चीन सागर के लिए रवाना हुआ और फरवरी में ईरान पर हुए हमलों से पहले इसे मध्य पूर्व भेजा गया था।
पोत 286 दिन तक समुद्र में तैनात रहा। इसकी तैनाती मई में समाप्त होने वाली थी, लेकिन अवधि को बार-बार बढ़ा दिया गया।
अगस्त में 9 महीने की तैनाती के बाद इसकी जगह USS जॉर्ज वाशिंगटन को भेजा गया था। तब घर लौटते समय लिंकन थाईलैंड के पटाया में रुका था।
आत्महत्या
जहाज से समुद्र में कूच चुका है एक नाविक
अगस्त में, 2 सैन्य समाचार पत्रों ने नाविकों के बिगड़ते मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी दी थी, जिसमें जहाज से कूदने के कई प्रयास शामिल थे।
काओ ने बताया कि मार्च में एक नाविक ने जहाज से कूदने के प्रयास किया था। अगस्त में, एक नाविक सचमुच जहाज से कूद गया। हालांकि, उसे बचा लिया गया।
इस दौरान आत्महत्या से कोई मौत नहीं हुई। एमएस नाउ ने जहाज के शावरों में फफूंद लगने, भोजन-साबुन की घटती आपूर्ति पर रिपोर्ट की थी।