Page Loader
यूक्रेन युद्ध में रुस के लिए लड़ रहे 300 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जान गंवाई
यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे 300 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जान गंवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

यूक्रेन युद्ध में रुस के लिए लड़ रहे 300 उत्तर कोरियाई सैनिकों ने जान गंवाई

लेखन गजेंद्र
Jan 13, 2025
01:27 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया के एक सांसद ने एक खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट का दावा करते हुए बताया कि यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे 300 उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2,700 से अधिक सैनिक घायल हैं। सांसद ली सियोंग-क्वेन ने प्रेस को बताया कि रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती कुर्स्क क्षेत्र तक विस्तारित हो गई है, अनुमान है कि युद्ध में 3,000 कोरियाई सैनिक हताहत हैं, जिसमें 300 ने दम तोड़ दिया है।

युद्ध

सैनिकों को आत्महत्या करने का आदेश दिया गया

सांसद ली का दावा है कि यै सैनिक कथित तौर पर उत्तर कोरिया के विशिष्ट स्टॉर्म कोर के हैं और इन्हें बंदी बनाये जाने के बजाय आत्महत्या करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृत सैनिकों के पास से मिले ज्ञापनों से पता चला कि उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ने से पहले आत्महत्या या फिर आत्म-विस्फोट करने के लिए दबाव डाला था। सैनिकों में आधुनिक युद्ध की समझ नहीं है, जिससे अधिक घायल हो रहे हैं।

सैनिक

उत्तर कोरिया 10,000 से अधिक सैनिक भेजने का आरोप

यूक्रेन, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया पर रूस को युद्ध के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि इसके बदले में प्योंगयांग और मॉस्को के बीच समझौता हुआ है। रूस ने प्योंगयांग को भारी स्वीकृत हथियारों और उपग्रह कार्यक्रमों के लिए तकनीकी सहायता देने की बात कही है। हालांकि, मॉस्को और प्योंगयांग ने सैनिक मदद की बात से पूरी तरह इंकार किया है।

जानकारी

यूक्रेन में पकड़े गए हैं 2 उत्तर कोरियाई सैनिक

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की ने कुछ दिन पहले वीडियो में बताया कि कीव ने 2 उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ा है। उन्होंने उनसे पूछताछ का वीडियो भी जारी किया। संभावना है कि बंदी यूक्रेनी सैनिकों के बदले इन कैदियों की अदला-बदली हो सकती है।