LOADING...
यूक्रेन ने रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर फिर किया ड्रोन हमला, भीषण आग लगी
यूक्रेन ने रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर फिर किया ड्रोन हमला

यूक्रेन ने रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर फिर किया ड्रोन हमला, भीषण आग लगी

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

यूक्रेन ने एक बार फिर काला सागर बंदरगाह में स्थित रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया, जिससे रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। तुआपसे रिफाइनरी पर यह यूक्रेन का 2 सप्ताह से भी कम समय में तीसरा हमला है। इससे पहले भी यूक्रेन ने काला सागर बंदरगाह पर भीषण हमला किया था। यूक्रेनी सेना ने हमले की पुष्टि की है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें आग का गुबार दिख रहा है।

हमला

इलाके को कराया जा रहा खाली

क्रास्नोदार क्राय के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद तुआपसे में फिर गंभीर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है और आसपास के घरों के निवासियों को निकाला जा रहा है। इस साल की शुरुआत में, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए कीवी सेनाओं को तेल रिफाइनरियों पर बमबारी जारी रखने को कहा था। रूसी सेनाएं भी यूक्रेन के ओडेसा स्थित बिजली संयंत्रों और बंदरगाहों पर हमले करती हैं।

हमला

पिछले 2 हमलों में भी हुआ था नुकसान

यूक्रेन ने 16 और 20 अप्रैल को भी तुआपसे पर हमला किया था। 16 अप्रैल के हमले में भी भीषण आग लगी थी, जिसके बाद उत्पादन रोक दिया गया। 20 अप्रैल को फिर हमला हुआ, जिसमें 24 भंडारण टैंक नष्ट हो गए और 4 अन्य क्षतिग्रस्त हुए थे। इन हमलों में 3 लोग मारे गए थे। तुआपसे रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता करीब 2.40 लाख बैरल प्रतिदिन है, जिससे नेफ्था, डीजल, ईंधन तेल और वैक्यूम गैसोल का उत्पादन होता है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

रूस की तेल रिफाइनरी पर हमला

Advertisement