Loading...
UAE में भारतीय व्यक्ति की हत्या, एक महीने बाद कार में मिले शरीर के 9 टुकड़े
UAE के शारजाह में कर्नाटक के व्यक्ति की बुरी तरह हत्या, पत्नी और बेटा लापता

UAE में भारतीय व्यक्ति की हत्या, एक महीने बाद कार में मिले शरीर के 9 टुकड़े

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2026
11:54 am

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में कर्नाटक के एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। व्यक्ति की हत्या जुलाई में हुई थी और उसके शव के टुकड़े 2 महीने बाद एक कार में मिले हैं। मृतक की पहचान उडुपी जिले के कुंडापुर निवासी अल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है, जो पिछले 14 वर्षों से शारजाह हवाई अड्डे पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी टीना और बेटा उनके साथ रहते थे, जो लापता हैं।

हत्या

कैसे हुआ खुलासा?

प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को अपने भाई को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने शारजाह में प्रकाश के सहयोगी मनोहर से संपर्क किया, जिसने बताया कि प्रकाश जिस फ्लैट में रहते हैं, वहां के चौकीदार ने उनके भारत जाने की बात कही है।

बाद में प्रकाश के पासपोर्ट रिकॉर्ड से पता चला कि वह अभी शारजाह में ही है। इसके बाद गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जांच

12 अगस्त को मिला शव

अनिल ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकाश की खोजबीन शुरू की। इसके बाद 12 अगस्त को ओमान जाने वाली सड़क पर एक टोयोटा कार की डिक्की में प्रकाश का शव मिला।

शव के सीने में चाकू मारा गया था और उसके शरीर को 9 टुकड़ों में काटकर 2 थैलों में पैक किया था।

अनिल ने बताया कि नेस्ले में काम करने वाले उनके बेटे के DNA नमूने से मिलान करके उनकी पहचान की पुष्टि की गई।

ADVERTISEMENT

जांच 

पत्नी और बेटा लापता

प्रकाश के भाई अनिल ने बताया कि परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र मिल चुका है, अभी FIR की प्रति प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक प्रकाश की पत्नी टीना और उनके कक्षा 10 में पढ़ने वाले बेटे का कोई पता नहीं चला है।

दोनों के भारत लौटने की संभावना है, लेकिन उनके वर्तमान ठिकाने की कोई खबर नहीं है।

हत्या में उनके संभावित हाथ होने की भी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

जांच 

20 साल पहले हुई थी प्रका और टीना की शादी 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, प्रकाश और टीना की शादी 20 साल पहले हुई थी। टीना दुबई के स्कूल में शिक्षक थीं और उनका बेटा भी दुबई के स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है।

जिस अपार्टमेंट में प्रकाश रह रहे थे वहां की CCTV फुटेज में एक महिला और 2 पुरुष कुछ सामान ले जाते दिखे हैं, लेकिन UAE पुलिस को जांच में क्या मिला, इसकी जानकारी नहीं है।

दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

ADVERTISEMENT