Loading...
कनाडा में वॉलमार्ट के बाहर 2 भारतीय मूल के युवाओं की गोली मारकर हत्या
कनाडा में वॉलमार्ट के बाहर 2 भारतीय मूल के युवाओं की गोली मारकर हत्या

कनाडा में वॉलमार्ट के बाहर 2 भारतीय मूल के युवाओं की गोली मारकर हत्या

Nov 21, 2026
07:43 pm

क्या है खबर?

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग के बाहर भारतीय मूल के 2 युवाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडाई पुलिस की विशेष जांच इकाई इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने मृतकों की पहचान गगनप्रीत उर्फ गैरी रेहल (23) और सुखजीत कौर (24) के रूप में की है। यह घटना 15 नवंबर की रात करीब 10:38 बजे (स्थानीय समय) 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट स्थित वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में हुई।

अपराध

पुलिस ने घटना को माना संगठित अपराध

CBC न्यूज के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 15 नवंबर की रात सरे के वॉलमार्ट पार्किंग लॉट में एक लाल रंग की मस्टैंग कार में सवार गगनप्रीत और सुखजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इसे सोच-समझकर किया गया हमला और संगठित अपराध से जुड़ा मामला मान रही है।

पृष्ठभूमि

मृतकों की पृष्ठभूमि

पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक सरे के पड़ोसी शहर डेल्टा के निवासी थे।

गगनप्रीत हथियारों से जुड़े पुराने अपराधों के मामले में पुलिस के रिकॉर्ड में पहले से दर्ज था, जबकि सुखजीत कौर के कनाडा में बहुत सीमित संपर्क थे।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के लिए अपनी कार को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने वह कार बरामद कर ली है।

ADVERTISEMENT