तुर्की के इस्तांबुल में इजरायल दूतावास के पास गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
क्या है खबर?
तुर्की के इस्तांबुल में मंगलवार को इजरायली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें 3 हथियारबंद लोग मारे गए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, गोलीबारी एक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई है, जहां दूतावास की उपस्थिति के कारण पुलिस बल नियमित रूप से तैनात रहती है। गोलीबारी में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गोलीबारी किसने की है, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इलाके में अलर्ट जारी है।
गोलीबारी
इजरायल के राजनयिक कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे हमला
CNN तुर्क ने बताया कि पुलिस ने बंदूकधारियों को दूतावास की इमारत के पास पहुंचने पर रुकने केको कहा था, तभी उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। माना जा रहा है कि बंदूकधारी वाणिज्य दूतावास भवन तक पहुंचने और उस तल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे जहां इजरायल के राजनयिक कार्यालय स्थित हैं। तुर्की के गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने कहा, "यापी क्रेडी प्लाजा ब्लॉक के सामने हमारे पुलिस अधिकारियों ने तीन व्यक्तियों को निष्क्रिय कर दिया है।"
ट्विटर पोस्ट
गोलीबारी का दृश्य
🚨 JUST IN: Security incident near Israel’s Consulate in Istanbul , Turkey . https://t.co/hS1lzzqQpJ pic.twitter.com/HUCW4CGl8R
— Inside the conflict (@InsidConflict) April 7, 2026
शक
इस्लामिक स्टेट के हमले का शक
सिफ्टसी ने कहा, "आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। वे इजमित से किराए की गाड़ी से इस्तांबुल पहुंचे थे। इनमें एक का संबंध धर्म का शोषण करने वाले संगठन से है। दोनों आतंकवादी भाई हैं, उनमें से एक का ड्रग्स से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड है।" दोनों के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मौके पर गोलीबारी 6 मिनट तक चली थी। उन्होंने राइफलें, गोला-बारूद का जखीरा पीठ पर बांधा था।
जांच
2 साल से बंद है इजरायली वाणिज्य दूतावास
जेरूसलम पोस्ट के मुताबिक, वाणिज्य दूतावास 2 साल से बंद है और वहां कोई कर्मचारी नहीं है। इसकी पुष्टि इजरायल के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने की है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से इजरायल ने तुर्की से अपने राजनयिक और कांसुलर कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। तुर्की के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा कि घटना की जांच के लिए तीन जांचकर्ताओं को नियुक्त किया है।