तुर्की: स्कूल में पूर्व छात्र ने गोलीबारी कर की आत्महत्या, 16 अन्य छात्र घायल
क्या है खबर?
तुर्की के एक व्यावसायिक हाई स्कूल में गोलीबारी की खबर आई है। स्कूल सानलिउर्फा प्रांत के सिवेरेक जिले में स्थित है। घटना में 16 छात्र घायल हुए हैं। गर्वनर हसन सिल्दक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक 17 वर्षीय पूर्व छात्र ने शॉटगन से अंधाधुंध गोलीबारी की है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी है।
गोलीबारी
छात्रों को बना लिया था बंधक
तुर्की टुडे के मुताबिक, हसन सेलेबी इलाके में स्थित अहमत कोयंकु वोकेशनल एंड टेक्निकल एनाटोलियन हाई स्कूल में पूर्व छात्र चुप से बंदूक लेकर घुस गया था। उसने स्कूल भवन के अंदर छात्रों को बंधक बना लिया और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घायल लोगों में अधिकतर स्कूल के छात्र हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य दल, पुलिस और विशेष अभियान इकाइयों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
जांच
दोस्त से हुआ था झगड़ा
गर्वनर सिल्दक ने बताया कि हमलावर स्कूल का एक पूर्व छात्र था। उसकी उम्र करीब 19 साल बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर एक पंप-एक्शन शॉटगन लेकर स्कूल आया था। गोलीबारी करने से पहले एक दोस्त से झगड़ा हुआ था। तुर्की के आंतरिक मंत्रालय ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि हमले में 10 छात्र, 4 शिक्षक, 1 पुलिस अधिकारी और 1 कैंटीन संचालक घायल हो गए हैं। सभी सिवेरेक स्टेट अस्पताल में भर्ती हैं।
ट्विटर पोस्ट
तुर्की में गोलीबारी का दृश्य
🇹🇷 A shooting has been reported at a school in Siverek, with several people said to be injured
— Visegrád 24 (@visegrad24) April 14, 2026
According to local reports, the attacker entered the building and opened indiscriminate fire.
Footage shows children fleeing the school in panic, with sirens heard in the background. pic.twitter.com/BDq5COw6Nc