Page Loader
ट्रंप अपनी जेब से देंगे विलियम्स-विल्मोर को ओवरटाइम, जानिए क्या कहा 
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिनों तक ISS पर रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@NASA)

ट्रंप अपनी जेब से देंगे विलियम्स-विल्मोर को ओवरटाइम, जानिए क्या कहा 

Mar 22, 2025
10:44 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के लिए व्यक्तिगत रूप से ओवरटाइम वेतन का भुगतान करने की घोषणा की है। उन्होंने यह वादा तब किया, जब उन्हें पता चला कि नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रतिदिन केवल 5 डॉलर (करीब 430 रुपये) का आकस्मिक खर्च वहन करने पर सहमति जताई है। बता दें, एक सप्ताह मिशन पर गए दोनों यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर 286 दिनों तक रहे थे।

बयान 

ओवरटाइम को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने नासा की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों के ISS पर लंबे समय तक रहने के लिए आवंटित की गई राशि से हैरानी जताई। उन्होंने कहा, "किसी ने भी मुझसे इस बारे में कभी बात नहीं की। बस इतना ही? उन्हें जो कुछ भी सहना पड़ा, उसके लिए यह बहुत ज्यादा नहीं है।" ट्रंप ने आगे कहा, "अगर मुझे करना पड़ा तो मैं अपनी जेब से इसका भुगतान करूंगा।"

वेतन 

इतना मिलता है वेतन

सुनीता विलियम्स को GS-15 वेतन ग्रेड के तहत सैलरी मिलती है। इस हिसाब से उनका अनुमानित वार्षिक वेतन लगभग 1.52 लाख डॉलर (लगभग 1.26 करोड़ रुपये) है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को आमतौर पर उनके मिशन के दौरान बिना किसी स्पेशल ओवरटाइम के नियमित वेतन देता है। इसके अलावा अंतरिक्ष मिशन के दौरान आकस्मिक खर्चों के लिए रोजाना का न्यूनतम सिर्फ 5 डॉलर का स्टाइपेंड मिलता है। उन्हें 284 दिनों के लिए 1,430 डॉलर (1.22 लाख रुपये) मिलेंगे।