Loading...
ट्रंप की चेतावनी, बातचीत नाकाम रही तो नए साल में होगा ईरान पर हमला
ट्रंप ने नए साल में ईरान पर हमले की चेतावनी दी

ट्रंप की चेतावनी, बातचीत नाकाम रही तो नए साल में होगा ईरान पर हमला

लेखन गजेंद्र
Nov 23, 2026
09:32 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कूटनीतिक कोशिशों से कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो वे नए साल में ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले का आदेश दे सकते हैं। उन्होंने तेहरान के साथ चल रही बातचीत को बेकार बताया और ईरानी अधिकारियों पर जानबूझकर बातचीत को लंबा खींचने का आरोप लगाया। इस बीच, ट्रंप ने ईरान सरकार के खिलाफ तेहरान में प्रदर्शन करने वालों को भी अपना समर्थन दिया है।

बयान

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत में प्रगति की कमी पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "वे हर समय बातें करते हैं, वे बस बातें ही करते हैं, लेकिन यह सब बकवास है।"

उन्होंने कहा कि वह अब मध्यावधि चुनाव से पहले की तुलना में अब अधिक आक्रामक हैं, उन्होंने ईरानी अधिकारियों को "प्रोफेशनल टैप डांसर" बताया।

उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना अमेरिकी नाकाबंदी का सामना करती रहेगी, वे सभी बाकी नौसेना की तरह समुद्र के नीचे होंगे।

नाकाबंदी

अमेरिका बनाए रखेगा नाकाबंदी

ट्रंप की नई चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह पर नौसैनिक नाकाबंदी बनाए रखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपतिने यह भी अनुमान लगाया कि अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच हमलों का आदान-प्रदान जारी रहेगा, जिससे कूटनीतिक बातचीत के बावजूद भी सैन्य टकराव की संभावना बनी हुई है।

ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी कि अगर ईरानी सेना ने चुनौती देने की कोशिश की तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

ADVERTISEMENT