LOADING...
ट्रंप बोले- युद्धविराम सहमति के पालन तक ईरान के आसपास तैनात रहेगी अमेरिकी सेना
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के आसपास अमेरिकी सेना तैनात रहेगी

ट्रंप बोले- युद्धविराम सहमति के पालन तक ईरान के आसपास तैनात रहेगी अमेरिकी सेना

लेखन गजेंद्र
Apr 09, 2026
09:55 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि ईरान में कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा। उन्होंने परमाणु संवर्धन को बरकरार रखने संबंधित खबरों को झूठ बताते हुए नकार दिया और कहा कि ये सब बातें पहले से ही तय हो गई थी। उन्होंने कहा कि जब तक युद्धविराम सहमति का पालन नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान और उसके आसपास से नहीं हटेगी।

बयान

सेना अतिरिक्त गोला-बारूद और हथियार के साथ डटी रहेगी

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा कि जब तक युद्धविराम को लेकर हुई 'असली सहमति' का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका के सभी जहाज, विमान, सैन्यकर्मी अपने अतिरिक्त गोला-बारूद और हथियार लेकिन ईरान और उसके आसपास तैनात रहेंगे। ट्रंप ने लिखा कि इस दौरान सेना के पास वो हर जरूरी चीज होगी, जो पहले से कमजोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और नष्ट करने के लिए जरूरी है।

बयान

हमारी सेना अगली जीत का बेसब्री से इंतजार कर रही है- ट्रंप

ट्रंप ने आगे लिखा कि अगर युद्धविराम पर सहमति का पालन नहीं होगा, तो गोलीबारी शुरू होगी और वह इतनी बड़ी होगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई। हालांकि, उन्होंने इसके पालन की संभावना जताई। उन्होंने लिखा कि यह पहले तय हो चुका है कि कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। बाकी सभी बातें झूठ हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारी महान सेना तैयार है और अगली जीत का बेसब्री से इंतजार कर रही है।'

Advertisement