जेन्सेन हुआंग की वापसी में ट्रंप का हाथ, जेडी वेंस ने संभाला था मोर्चा
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के तौर पर वापसी के लिए खुद प्रयास किया था। यह खुलासा CNN ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने हुआंग के लिए व्हाइट हाउस में एक जोरदार दबाव अभियान शुरू किया, जो पहले कभी नहीं हुआ। इस दबाव से कंपनी के बोर्ड को हुआंग की वापसी के लिए मनाया गया। इस काम का जिम्मा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सौंपा गया था।
वापसी
कंपनी को दिलाया गया विश्वास
रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस की अगुवाई शीर्ष अधिकारियों ने प्राइवेट तौर पर हुआंग को वापस लाने के लिए एनवीडिया के बोर्ड पर दबाव डाला।
उन्होंने कंपनी को भरोसा दिलाया कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।
एनवीडिया के फैसले लेने में साफ दखल देते हुए, ट्रंप ने फर्म के बोर्ड को सीधे फोन करके हुआंग के लिए पर्सनली गारंटी ली।
ट्रंप ने यह कदम स्टॉक मार्केट में बढ़ती बिकवाली के बीच उठाया है।
कोशिश
हुआंग की वापसी क्यों चाह रहे थे ट्रंप?
हुआंग से जुड़ी खबरें आने और उनके एनवीडिया से इस्तीफे के बाद अमेरिकी शेयर बाजार को बड़ा नुकसान हुआ और एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। इससे अमेरिकी सरकार की चिंता बढ़ गई।
ट्रंप ने सलाहकारों के साथ चर्चा की, जिसमें बाजार को संभालने के लिए हुआंग की वापसी की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने कोशिश शुरू की।
हुआंग की वापसी से अमेरिकी शेयर बाजार चढ़ा और एनवीडिया का बाजार मूल्य करीब 1 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गया।