ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग के लौटते ही सिंगापुर की मेगास्पीड को काली सूची में डाला
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड को काली सूची में डाल दिया है, जिससे वह बिना सरकारी मंजूरी के अमेरिकी कंपनियों से एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स नहीं खरीद सकेगी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कंपनी पर आपराधिक जांच चल रही है, जिसमें आरोप है कि उसने अमेरिकी निर्यात पाबंदियों का उल्लंघन करके चीन में एनवीडिया चिप्स की तस्करी की है। कंपनी को वाणिज्य विभाग ने काली सूची में डाला है।
कार्रवाई
काली सूची में डालने का कितना पड़ेगा असर
काली सूची में डाले जाने के बावजूद, इस कदम का प्रैक्टिकल असर कम हो सकता है।
नए बैन अमेरिकी कंपनियों को बिना लाइसेंस के सीधे मेगास्पीड को टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट करने से रोकते हैं, लेकिन दूसरे देशों से शिपमेंट कवर नहीं होते हैं।
ज़्यादातर एडवांस्ड AI चिप्स ताइवान में बनते हैं, जिससे अमेरिका के बाहर से आने वाले शिपमेंट पर इस फैसले का असर नहीं पड़ेगा।
मेगास्पीड की जांच न्याय विभाग कर रहा है।
घटना
हुआंग के रिश्ते के कारण ध्यान खींच रहा मेगास्पीड
वाणिज्य विभाग ने 2024 में मेगास्पीड की जांच शुरू की थी, तब इस अनजान कंपनी ने अरबों डॉलर के एडवांस्ड AI चिप्स खरीदना और उन्हें कैलिफोर्निया से मलेशिया भेजना शुरू किया था।
यह मामला मेगास्पीड की संस्थापक एलिस हुआंग के एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग के साथ कथित पर्सनल रिश्ते की वजह से ध्यान खींच रहा है।
एलिस के साथ जेन्सेन का अफेयर सामने आने के बाद मामला विवाद में आया। एलिस पर चीनी जासूस होने का शक है।