Loading...
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

अमेरिका में 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

Sep 11, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

अमेरिका पर हुए इतिहास के सबसे भीषण 11 सितंबर (9/11) के आतंकी हमलों को आज पूरे 25 साल पूरे हो गए हैं। इस भावुक अवसर पर पूरे अमेरिका में विशेष मेमोरियल सेवाओं का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन सहित देश के शीर्ष नेताओं और हजारों नागरिकों ने पीड़ितों को याद किया। बता दें कि 2001 में हुए इन हमलों में 2,977 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

मौन

पहली बार जोड़ा गया 7वां मौन क्षण

हर साल न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो पर होने वाले मुख्य समारोह में 6 बार घंटियां बजाई जाती हैं, जो चारों विमानों के टकराने और दोनों टावरों के गिरने के समय को दर्शाती हैं, लेकिन इस 25वीं बरसी पर पहली बार 7वीं बार घंटी बजाकर मौन रखा जाएगा।

यह विशेष क्षण उन हजारों बचावकर्मियों और नागरिकों को समर्पित होगा, जिन्होंने हमले के बाद जहरीले मलबे, कांच और हवाई ईंधन के धुएं के कारण बीमारियों से जूझते हुए दम तोड़ा है।

संदेश

नेताओं ने साझा किए संदेश

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 25 साल पहले देश की शांति को आतंकवादियों ने भंग कर दिया था, लेकिन उन वीरों की स्मृति को धुंधला नहीं होने दिया जाएगा, जिन्होंने दूसरों को बचाते हुए बलिदान दिया।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ने कहा, "9/11 का सच्चा सबक यही है कि हम अपने सबसे अंधकारमय दिनों से भी उबर सकते हैं, बशर्ते हम एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ें।"

ADVERTISEMENT

संबोधन

राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे देश को संबोधित

राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन डीसी के पास पेंटागन में आयोजित होने वाले '9/11 ऑब्जर्वेंस सेरेमनी' में शामिल होंगे और देश को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू होगा।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा आज न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो मेमोरियल पर आयोजित हो रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है।

ADVERTISEMENT

आयोजन

कहां-कहां हुए मुख्य आयोजन?

न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो पर पहला मौन क्षण रखा गया है, जो नॉर्थ टावर से पहले विमान के टकराने का सटीक समय है।

लंदन के क्वीन एलिजाबेथ ओलंपिक पार्क में श्रद्धांजलि सभा पूरी हो चुकी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने हमलों में मारे गए 67 ब्रिटिश नागरिकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दुनिया भर से आए 1,200 से अधिक फायरफाइटरों ने अटलांटा के एक स्टेडियम में 110 मंजिलें चढ़कर 343 अमेरिकी फायरफाइटरों की बहादुरी को सलामी दी।

ADVERTISEMENT