Loading...
थाईलैंड के फुकेत में 4 मंजिला कॉमर्शियल शॉपहाउस में लगी भीषण आग, 11 की जलकर मौत
थाईलैंड के फुकेत में 4 मंजिला कॉमर्शियल शॉपहाउस में लगी भीषण आग

थाईलैंड के फुकेत में 4 मंजिला कॉमर्शियल शॉपहाउस में लगी भीषण आग, 11 की जलकर मौत

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

थाईलैंड के फुकेत में सोमवार सुबह एक कॉमर्शियल शॉपहाउस में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या 30 से अधिक बताई जा रही है। जिस इमारत में आग लगी, वहां गाड़ी किराए पर देने का बिजनेस था। बाद में यह आस-पास की कई इमारत में भी आग फैल गई। थाई अधिकारियों ने बताया कि तड़के आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया।

हादसा

मारे गए लोगों में कोई पर्यटक नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने से जान गंवाने वालों में कोई पर्यटक नहीं है। हालांकि, उनकी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायलों में 15 थाई नागरिक थे और एक म्यांमार का नागरिक था। सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह इमारत फुकेत के पश्चिमी तट पर पटोंग के लोकप्रिय बीच के पास एक टाउन एरिया में है।

जांच

बैंकाक में जुलाई में लगी थी भीषण आग

यह हादसा बैंकाक के एक बार में जुलाई में लगी भीषण आग के 4 महीने बाद हुआ है। उस हादसे में 27 लोगों की मौत हुई थी।

तब आग राजधानी के चाटुचक जिले में स्थित ना लाडप्राओ ​​बार में तड़के लगी थी।

वर्ष 2022 में, देश के पूर्वी हिस्से में एक संगीत पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

1 जनवरी, 2009 को बैंकाक में संतिका नाइटक्लब में आग में 66 लोग मारे गए थे।

ADVERTISEMENT