स्विट्जरलैंड में ट्रंप की धमकी के बाद दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, ईरानी अधिकारियों ने किया था वॉकआउट
क्या है खबर?
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में हुई अमेरिका और ईरान की पहले दौर की वार्ता के दौरान कुछ पल ऐसे भी आए, जब बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेक ल्यूसर्न समिट के बीच ईरान को नई धमकी दी थी, जिस पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने आपत्ति जताई और कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, औपचारिक बातचीत शुरू होने से पहले ही तनाव उत्पन्न हो गया था।
विवाद
क्या हुआ विवाद?
बैठक शुरू होने से पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची हॉल में आते हैं और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलते हैं। अराघची शरीफ के कान में कुछ कहने के बाद हॉल से निकल जाते हैं। इसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शरीफ के पास पहुंचते हैं। इस दौरान शरीफ काफी हतप्रभ दिखते हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त फोटो से मना कर दिया था और राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी के बारे में भी बताया था।
विवाद
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने स्विट्जरलैंड में वार्ता शुरू होने से कुछ मिनट पहले ट्रुथ पर लिखा था, 'ईरान को लेबनान में अपने उच्च वेतनभोगी गुर्गों द्वारा की जा रही गड़बड़ी को तुरंत रोकना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से पिछले सप्ताह की तरह ही, बल्कि उससे भी कठोर प्रहार करेंगे।' हालांकि, तनावपूर्ण माहौल में भी बातचीत विफल नहीं हुई और 80 मिनट तक चली बातचीत में अंतिम समझौते पर एक संयुक्त निर्णय हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
स्विट्जरलैंड में बैठक का दृश्य
🚨 BREAKING: DISRESPECT AT LAKE LUCERNE SUMMIT 🔥
— Public News X (@PublicNewsX) June 21, 2026
Iran’s FM Abbas Araghchi hugs Pakistan’s PM Sharif, then strides right past JD Vance.
No handshake, no eye contact, no respect.
Vance stands there watching.
“The moment Araghchi walked out, Vance should’ve walked out too, if… pic.twitter.com/s0c3UyPGvG