Loading...
सूडान के न्याला में सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
सूडान के न्याला में सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

सूडान के न्याला में सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Oct 28, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

सूडान के दक्षिणी दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में सूडानी सेना ने बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। देश में हिंसा पर नजर रखने वाले अधिकार समूह इमरजेंसी लॉयर्स ने एक बयान में कहा कि यह हमला सोमवार शाम को हुआ, जिसमें 113 लोग घायल भी हुए हैं। समूह ने कहा कि घायलों में कई महिलाएं और बच्चे थे। समूह ने व्यस्त बाजार में हमले की निंदा की है।

हमला

संयुक्त राष्ट्र ने भी हमले की निंदा की

समूह ने एक बयान में कहा, "इस हत्याकांड ने एक आम बाजार को बड़े पैमाने पर हत्या और चोट की जगह में बदल दिया और यह एक ऐसा हमला है जिससे लोगों की जान को खतरा है।"

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा था कि न्याला में उसके अस्पताल में 36 शव आए थे और 150 घायल देखे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस संघर्ष ने दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट पैदा कर दिया है।

संघर्ष

2023 से चल रहा संघर्ष

सूडान का युद्ध अप्रैल 2023 में शुरू हुआ, जब सेना और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) के बीच तनाव राजधानी खार्तूम में खुली लड़ाई में बदल गया और पूरे देश में फैल गया है।

न्याला, दारफुर की राजधानी है, जिस पर RSF का नियंत्रण है, जो 2023 से सूडानी सेना के साथ लड़ रहा है।

ड्रोन इस युद्ध का एक अहम हिस्सा है, लेकिन हाल में, RSF और सूडानी सेना दोनों के ड्रोन हमलों में सैकड़ों मारे गए हैं।

ADVERTISEMENT