श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में हिंसक झड़प; 25 की मौत, 100 से अधिक घायल
क्या है खबर?
श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में कैदियों के 2 समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं। घटना वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित तटीय शहर नेगोम्बो जेल की है। मारपीट दोषी कैदियों और हिरासत में रखे गए कैदियों के बीच शुरू हुई थी। पुलिस ने हिंसा को शांत कराने के लिए गोलियां चलाई थी।
हिंसा
कैदियों ने छीनी बंदूकें
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह हिंसा जेल के भीतर मादक पदार्थों की तस्करी का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूह के बीच भड़की थी। शुरूआत में 2 कैदियों की मौत हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ कैदियों ने झड़प का फायदा उठाकर जेल कर्मियों से बंदूक छीन ली थी। हालांकि, उनकी गोलियों से कितने कैदी और जेलकर्मी मारे गए हैं, ये जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा
जेल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई
रॉयटर्स के मुताबिक, जेल की सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस विशेष कार्य बल (STF) और दंगा नियंत्रण इकाइयां तैनात हैं। झड़पों के बाद, व्यवस्था बहाल करने और आगे की हिंसा को रोकने के लिए 3 कैदियों को पल्लनसेना जेल शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया है। न्याय मंत्री और वकील हर्षना नानायक्कारा ने नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच हुई झड़पों पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
ट्विटर पोस्ट
जेल के बाहर जुटी भीड़
Unrest for the 2nd day at Negombo prison despite Sri Lanka prisons spokesman claiming the situation was brought under control with the help of inmates. Relatives of detainees have heard few gunshots. Several inmates & officers have been taken to hospital according to journalists. pic.twitter.com/7ZUlGk5qJw
— LankaFiles (@lankafiles) July 6, 2026