स्पेन के टोलेडो में 2 हाई स्पीड ट्रेन आपस में टकराई, अब तक 39 की मौत
क्या है खबर?
स्पेन के सेंट्रल प्रांत टोलेडो में बुधवार को 2 हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के बाद लॉस येबेनेस और उर्दा के बीच हुआ है। घटना के समय ट्रेन मैड्रिड से सेविले जा रही थी। मैड्रिड को स्यूदाद रियल और अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल सेवा रोक दी गई है। अभी घायलों की संख्या सामने नहीं आई है।
हादसा
स्पेन के प्रधानमंत्री ने जताया दुख
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने गंभीर ट्रेन दुर्घटना पर गहरा सदमा व्यक्त किया है और आपदा के पीड़ितों के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'टोलेडो में हुई गंभीर ट्रेन दुर्घटना से स्तब्ध हूं। मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला-ला मांचा के राष्ट्रपति के साथ लगातार संपर्क में हूं। आपातकालीन सेवाएं प्रभावित लोगों की सहायता करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित प्रशासनों के समन्वय से मौके पर काम कर रही हैं।'
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
BREAKING: Death toll rises to 46 after trains collide near Toledo, Spain - Okdiario pic.twitter.com/y7GrLA5lZl
— BNO News Live (@BNODesk) October 28, 2026
हादसा
ट्रेन में सवार थे 147 और 297 यात्री, डिब्बों के परखच्चे उड़े
स्काई न्यूज के मुताबिक, आपस में टकराने वाली इरियो ट्रेन में 147 यात्री, जबकि दूसरी AVE ट्रेन में 297 यात्री सवार थे। ट्रेनें मैड्रिड को स्पेन के दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली लाइन पर टकराई हैं।
हादसे के बाद सामने आई वीडियो और तस्वीरों में ट्रेन के डिब्बों के परखच्चे उड़े दिख रहे हैं।
इससे पहले 18 जनवरी को दक्षिणी स्पेन में 2 ट्रेन पटरी से उतरी थीं, जिसमें 45 लोग मारे गए और 170 घायल हुए थे।