
दक्षिण कोरिया: स्कूल में चाकू लेकर आए छात्र ने प्रधानाध्यापक समेत 3 लोगों पर हमला किया
क्या है खबर?
दक्षिण कोरिया में सोमवार सुबह एक छात्र ने अपने स्कूल के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 3 लोग घायल हुए हैं।
घटना राजधानी सियोल से 110 किलोमीटर दक्षिण में चियोंगजू के एक स्कूल में सुबह साढ़े 8 बजे हुई है।
पुलिस ने बताया कि छात्र ने जिन 3 लोगों को घायल किया है उसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक और एक कर्मचारी भी शामिल है।
दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।
हमला
आरोपी को पकड़ा गया
पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल का 18 वर्षीय छात्र है। उसे पकड़ लिया गया है।
उसने स्कूल के पास झील किनारे पार्क में भागने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उसे घटना के 12 मिनट बाद पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक के पेट में और कर्मचारी के सीने में चाकू मारा गया है।
छात्र से पूछताछ की जा रही है हमले के कारण का पता लगाया जा रहा है।
घटना
दक्षिण कोरिया को माना जाता है सुरक्षित देश
दक्षिण कोरिया को वैसे सुरक्षित देश माना जाता है,जहां 2021 में प्रति 1 लाख लोगों पर हत्या की दर 1.3 है। ये प्रति 1 लाख लोगों पर 6 हत्या मृत्यु के वैश्विक औसत से काफी कम है।
हालांकि, यहां कुछ महीने पहले एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने 8 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना के बाद स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे।