Page Loader
थाईलैंड: बैंकॉक के मॉल में 14 वर्षीय किशोर ने की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत
थाईलैंड में बैंकॉक के मॉल में गोलीबारी में 3 की मौत (तस्वीर: एक्स/@emea_intel)

थाईलैंड: बैंकॉक के मॉल में 14 वर्षीय किशोर ने की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Oct 03, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पथुम वान जिले के मॉल में मंगलवार को गोलीबारी हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने के आरोप में 14 वर्षीय संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने किशोर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

गोलीबारी

गोलीबारी ने मॉल में मची भगदड़, वीडियो वायरल

सियाम पैरागॉन मॉल में गोलीबारी के बाद भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर लोगों के मॉल से बाहर निकलने का वीडियो वायरल है। एक अन्य वीडियो में गिरफ्तार किशोर को दिखाया गया है। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने घटना पर चिंता जताते हुए एक्स पर लिखा, 'मुझे सियाम पैरागॉन में गोलीबारी की घटना की जानकारी है। पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। मैं सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक चिंतित हूं।'

ट्विटर पोस्ट

गोलीबारी के बाद मॉल से भागते लोग