NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: टेक्सास में एक महीने के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, 5 की मौत, 21 घायल
    अगली खबर
    अमेरिका: टेक्सास में एक महीने के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, 5 की मौत, 21 घायल

    अमेरिका: टेक्सास में एक महीने के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, 5 की मौत, 21 घायल

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 01, 2019
    11:41 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के टेक्सास में एक बार फिर सार्वजनिक गोलीबारी की घटना हुई है।

    वेस्ट टेक्सास के ओडेसा और मिडलैंड शहर में हुई इस घटना में बंदूकधारी ने 5 लोगों की जान ले ली, जबकि 21 लोग घायल हुए।

    घायलों में सुरक्षा एजेंसियों के तीन अधिकारी भी शामिल हैं।

    अगस्त महीने में टेक्सास में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले 3 अगस्त को एल पासो में गोलीबारी की घटना में 20 लोगों की जान गई थी।

    घटना

    हमलावर ने डाक सेवा की वैन को किया हाइजैक

    शनिवार दोपहर को हुई इस घटना में बंदूकधारी ने सबसे पहले अमेरिकी डाक सेवा की वैन को हाइजैक किया।

    इसके बाद ओडेसा और मिडलैंड में सड़क किनारे लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

    मरने वालों में एक छात्र भी शामिल है।

    पुलिस ने शुरू में एक से अधिक हमलावर होने की आशंका जाहिर की, लेकिन बाद में साफ हो गया कि इसमें केवल एक व्यक्ति शामिल है।

    जानकारी

    संदिग्ध के मारे जाने की खबर

    इस बीच मिडलैंड पुलिस विभाग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 30 वर्ष के एक श्वेत संदिग्ध को ओडेसा के सिनेमाघर में मार गिराने की बात कही है। संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मामले की जांच में FBI पुलिस का सहयोग कर रही है।

    प्रतिक्रियाएं

    घटना के बाद उठी हथियार संबंधी कानूनों में बदलाव की मांग

    घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया, "अटॉर्नी जनरल बार ने टेक्सास में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी। FBI और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से इसमें लगी हुई हैं।"

    इस बीच हर तरफ से हथियार संबंधी अधिकारों और कानूनों में बदलाव की मांग उठ रही है।

    बता दें कि अमेरिका में नागरिकों को हथियार रखने का मौलिक अधिकार है और उन्हें आसानी से दुकानों पर बंदूकें मिल जाती हैं।

    अन्य घटना

    3 अगस्त को वॉलमार्ट स्टोर में बंदूकधारी ने बरसाईं थीं अंधाधुंध गोलियां

    बता दें कि इससे पहले 3 अगस्त को टेक्सास के एल पासो स्थित वॉलमार्ट स्टोर में राइफल लेकर घुसे एक व्यक्ति ने वहा सामान खरीद रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं।

    इस घटना में 20 लोग मारे गए थे, जबकि 26 लोग घायल हुुए थे।

    हमलावर ने इसके बाद मौके पर ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

    आरोपी की पहचान डलास के ऐलेन उपनगर के रहने वाले 21 वर्षीय श्वेत युवक के तौर पर की गई थी।

    हेट क्राइम

    नस्लभेदी घटना थी वॉलमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी

    पुलिस को हमलावर का एक घोषणापत्र मिला है जिसमें इस घटना के एक 'हेट क्राइम' होने की बात सामने आई थी।

    इस घोषणापत्र में वॉलमार्ट हमले को "टेक्सास पर हिस्पैनिक आक्रमण का जवाब" बताया गया था।

    हिस्पैनिक का मतलब उन देशों के लोगों से हैं जहां स्पैनिश भाषा बोली जाती है। इनमें ज्यादातर लैटिन अमेरिका के देश आते हैं।

    इसमें न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 2 मस्जिदों पर हमला करने वाले बंदूकधारी की तारीफ की गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेसबुक
    डोनाल्ड ट्रंप
    टेक्सास
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    फेसबुक

    डिलीवरी बॉय ने किया महिला का यौन उत्पीड़न, 'स्विगी' ने माफी में भेजे 200 रुपये सोशल मीडिया
    लोकसभा चुनाव से पहले फेसबुक ने हटाए कांग्रेस IT सेल से जुड़े 687 पेज, जानिये वजह कांग्रेस समाचार
    व्हाट्सऐप का बड़ा कदम, अब फेक न्यूज का पता लगा सकेंगे यूजर्स, जानें तरीका व्हाट्सऐप
    टिक-टॉक के बैन के बाद आप कर सकते हैं इन ऐप्स का इस्तेमाल सोशल मीडिया

    डोनाल्ड ट्रंप

    मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका में लगाया राष्ट्रीय आपातकाल बराक ओबामा
    ट्रंप बोले- भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति बहुत भयानक, कड़े कदम उठा सकता है भारत भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में युवक ने कार से मारी मस्जिद में टक्कर, किया आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया
    राष्ट्रपति चुनाव में रूस के साथ सांठ-गांठ करने के आरोपों में डोनाल्ड ट्रम्प को क्लीन चिट रूस समाचार

    टेक्सास

    युवक के मुँह में फटी ई-सिगरेट, जबड़ा हुआ चकनाचूर और बाहर निकल आए दाँत दुनिया
    अमेरिकाः कई दिनों से गायब था शख्स, जांच में पता चला उसे पालतू कुत्ते खा गए दुनिया
    अमेरिका: टेक्सास में बंदूकधारी ने वॉलमार्ट स्टोर में घुसकर की गोलीबारी, 20 लोगों की मौत डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत ओहियो

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा भारतीय सेना
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025