LOADING...
रूस ने कीव पर दागे ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल, एक की मौत
रूस ने कीव के आवासीय इमारतों पर दागे ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल

रूस ने कीव पर दागे ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल, एक की मौत

लेखन गजेंद्र
May 14, 2026
02:13 pm

क्या है खबर?

रूस और यूक्रेन का एक-दूसरे पर हमला जारी है। रूस ने गुरुवार तड़के राजधानी कीव पर एक साथ कई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 31 से अधिक लोग घायल हैं। यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेन्को ने कहा कि रूस ने हमले में कई शहरों में नागरिक बुनियादी ढांचे और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया है, जिससे कीव को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

हमला

6 जिलो में नुकसान दर्ज

कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि रूस बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के उपयोग से शहरों पर हमला कर रहा है, जिसमें यूक्रेन के 6 जिलों में नुकसान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हमले में क्रेमेंचुक, बिला त्सेरक्वा, खार्किव, सूमी और ओडेसा शहरों में आवासीय अपार्टमेंट धवस्त हुए और पानी आपूर्ति बाधित हो गई। डार्नित्सिया जिले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत आंशिक रूप से ढह गई, जिससे 27 लोग मलबे के नीचे दब गए।

हमला

युद्ध समाप्ति की आशंकाओं के बीच हमले

इससे पहले, बुधवार को रूस ने कीव, पोलिश सीमा के पास स्थित पश्चिमी शहर लविव और काला सागर बंदरगाह ओडेसा सहित अन्य क्षेत्रों पर हमला किया था, जिसमें 6 लोग मारे गए थे। यह हमला ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मॉस्को-कीव के बीच जल्द लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पहुंचने की बात कही थी। व्लादिमीर पुतिन ने भी पिछले हफ्ते यूक्रेन पर हमला समाप्त करने की संभावना जताई थी।

Advertisement