NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने चीन से मांगे सैन्य उपकरण, आर्थिक मदद भी मांगी
    अगली खबर
    यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने चीन से मांगे सैन्य उपकरण, आर्थिक मदद भी मांगी
    यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने चीन से मांगे सैन्य उपकरण, आर्थिक मदद भी मांगी

    यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने चीन से मांगे सैन्य उपकरण, आर्थिक मदद भी मांगी

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 14, 2022
    05:11 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस ने चीन से सैन्य और आर्थिक सहायता मांगी है। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी सरकार के कुछ अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है।

    एक अधिकारी के अनुसार, रूस हमले की शुरूआत से ही चीन से सैन्य उपकरणों की मांग कर रहा है और वह चाहता है कि चीन उसे सैन्य सामान की आपूर्ति करे।

    हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि रूस ने चीन से कौन-कौन से सैन्य उपकरण मांगे हैं।

    रिपोर्ट

    आर्थिक प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने के लिए रूस ने आर्थिक मदद भी मांगी

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के प्रभाव से बचने के लिए रूस ने चीन से आर्थिक सहायता भी मांगी है।

    पूरी दुनिया में अलग-थलग होने के बाद रूस के चीन से मदद मांगने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। अधिकारियों ने ये भी कहा है कि इस बात के संकेत मिले हैं कि चीन रूस की मदद कर सकता है।

    प्रतिक्रिया

    चीन ने अमेरिका पर लगाया गलत सूचना फैलाने का आरोप

    चीन ने सीधे तौर पर तो इन रिपोर्ट्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अमेरिका पर यूक्रेन युद्ध में चीन की भूमिका पर दुर्भावना के साथ गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।

    अमेरिकी स्थित चीनी दूतावासा के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने कहा कि अभी चीन की सबसे बड़ी प्राथमिकता तनावपूर्ण स्थिति को और बिगड़ने या अनियंत्रित होने से रोकना है।

    उन्होंने रिपोर्ट्स के बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कही।

    चीन की स्थिति

    रूस की मदद करने पर खड़े हो सकते हैं चीन की तटस्थता पर सवाल

    बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध पर चीन अभी तक तटस्थ दिखने की कोशिश करता रहा है। उसने न तो हमले के लिए रूस की आलोचना की है और न ही यूक्रेन के बारे में कुछ कहा है। वह यूक्रेन को मानवीय मदद भी प्रदान कर रहा है।

    ऐसे में अगर वो रूस को सैन्य या आर्थिक मदद प्रदान करता है तो इससे उसकी तटस्थता पर बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं।

    जानकारी

    अमेरिका ने कहा- अगर चीन ने मदद की तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा

    इस बीच अमेरिका ने कहा है कि अगर चीन रूस की मदद करता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका ये सुनिश्चित करेगा कि चीन रूस के आर्थिक नुक़सानों की भरपाई चीन न करे।

    मौजूदा स्थिति

    यूक्रेन-रूस युद्ध में क्या हो रहा?

    आज यूक्रेन-रूस युद्ध का 19वां दिन है, लेकिन रूसी सेना अभी तक अपना कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है।

    उसने यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव जैसे कई शहरों को घेरा हुआ और यहां पर लगातार बमबारी कर रहा है। रूस ने दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में स्थित कुछ शहरों पर कब्जा भी कर लिया है।

    हालांकि इस दौरान उसे भारी संख्या में टैंक, बख्तरबंद गाड़ियों और सैनिकों का नुकसान हुआ है।

    कूटनीतिक प्रयास

    आज यूक्रेन औऱ रूस के बीच अगले दौर की शांति वार्ता

    युद्ध के कूटनीतिक समाधान के प्रयास भी जारी हैं और आज यूक्रेन और रूस के बीच अगले दौर की शांति वार्ता होनी है। यूक्रेन ने रूस के रुख में सकारात्मक बदलाव के संकेत दिए हैं और कहा है कि अब वह उसे आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं कह रहा।

    युद्ध से शरणार्थी संकट भी पैदा हुआ है और संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, अब तक लगभग 27 लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इनमें से 17 लाख पोलैंड गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    चीन समाचार

    LAC विवाद के समाधान के लिए भारत और चीन के बीच हुई 14वें दौर की वार्ता भारत की खबरें
    वुहान की महिला वेंडर हो सकती है कोरोना की पहली मरीज, अध्ययन में नया दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन
    रूस ने भारत को शुरू की S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति, इसकी खासियत क्या है? अमेरिका
    दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में सबसे ज्यादा भारत के 46 शहर पाकिस्तान समाचार

    रूस समाचार

    आखिर यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका और NATO क्यों नहीं भेज रहे अपनी सेना? NATO
    यूक्रेन: रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर किया कब्जा यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन संकट: सुप्रीम कोर्ट ने लोगों में बेचैनी पर जताई चिंता, हेल्पलाइन बनाने का दिया सुझाव सुप्रीम कोर्ट
    कौन है रूस के सबसे धनी व्यक्ति एलेक्सी मोर्दशोव जिन पर EU ने लगाया है प्रतिबंध? अमेरिका

    यूक्रेन

    यूक्रेन युद्ध: प्रधानमंत्री ने की बैठक, छात्रों के निकासी अभियान के लिए भेजे जाएंगे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र मोदी
    यूक्रेन: धीमी हुई रूसी हमलों की रफ्तार, भारतीय छात्रों से रेलवे स्टेशन जाने को कहा गया रूस समाचार
    क्या थी रूसी हमले में नष्‍ट हुए दुनिया का सबसे बड़े मालवाहक विमान 'एंटोनोव-225' की खासियत? अमेरिका
    यूक्रेन का दावा- नागरिक इलाकों पर हमले कर रहा रूस, खतरनाक बमों का कर रहा इस्तेमाल रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    वर्चुअल असेट्स और NFTs की कीमतों पर पड़ा रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, घट गई बिक्री रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: दो शहरों से नागरिकों की निकासी के लिए रूस ने किया सीजफायर का ऐलान रूस समाचार
    क्या है रूस का नया फेक न्यूज कानून जिसके कारण कई मीडिया संस्थानों ने रोका काम? रूस समाचार
    NATO ने यूक्रेन के ऊपर 'नो-फ्लाई जोन' घोषित करने से क्यों किया इनकार? रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025