LOADING...
मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया, कहा- दुनिया ने सुनी धमाकों की गूंज
प्रधानमंत्री मोदी ने मेलबर्न के MCG स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया, कहा- दुनिया ने सुनी धमाकों की गूंज

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी शिविरों में हुए विस्फोट की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी, तब दुनिया ने भारत के दृढ़ संकल्प को देखा। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को वैश्विक मान्यता प्राप्त है और 'ऑपरेशन सिंदूर' ने देश की बढ़ती सैन्य शक्ति का प्रमाण दिया है।

बयान

क्या बोले मोदी?

मोदी ने MCG स्टेडियम में 'मेक इन इंडिया' की बात कर कहा, "भारत के रक्षा प्लेटफॉर्म की क्षमता और विश्वसनीयता दुनिया देख रही है। आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख लिया होगा। धमाके आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी।" उन्होंने स्टेडियम में मौजूद लोगों से पूछा, "आतंकी शिविर पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ की नहीं हुआ?" इस पर जनता ने वंदे मातरम के नारे लगाए।

ट्विटर पोस्ट

मोदी के भाषण का अंश

Advertisement

बयान

भारत मदद के लिए पासपोर्ट का रंग नहीं देखता- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के तमाम देशों में आई आपदा में भारत की ओर से भेजी गई मदद का जिक्र कर कहा, "पिछले महीने ही वेनेजुएला में भूकंप की इतनी बड़ी त्रासदी आई, सैकड़ो लोगों की जान गई। हमने दूरी कितनी है यह नहीं देखा, भारत ने पीड़ा को अपनी पीड़ा समझा, राहत-बचाव के लिए ऑपरेशन चलाया। भारत जब मदद करता है, तो पासपोर्ट नहीं देखता, पासपोर्ट का रंग नहीं देखता। इसलिए, दुनिया भी भारत पर इतना विश्वास करती है।"

Advertisement

भाषण

स्वदेशी 6G तकनीक पर काम कर रहे- मोदी

मोदी ने आर्थिक वृद्धि और तकनीकी प्रगति के बारे में कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और इसका लक्ष्य जितनी जल्दी हो सके शीर्ष 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होना है। उन्होंने कहा, "हम 140 करोड़ लोग आकांक्षाओं से भरे हुए हैं। भारत अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार है और स्वदेशी 6G तकनीक पर काम कर रहा है।" उन्होंने 'ग्रो मोर-अजीव मोर' यानी 'और बढ़ें और हासिल करें' का नारा दिया।

Advertisement