LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर में किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- भारत के प्रति दिखा प्यार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है

प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर में किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- भारत के प्रति दिखा प्यार

Feb 07, 2026
05:28 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मलेशिया के 2 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस कड़ी में उन्होंने शनिवार को कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारत के लिए प्यार और सम्मान देखकर वह बहुत उत्साहित हैं। ऐसा स्वागत भारत हमेशा याद रखेगा। उन्होंने भारत-मलयेशिया मित्रता के वर्तमान स्तर और भविष्य की संभावनाओं पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा कही गई बातों के लिए भी धन्यवाद दिया।

बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कैसे जताया आभार?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "सबसे पहले, मैं अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को सामुदायिक समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके भाषण में भारत-मलेशिया मित्रता के विस्तार और भविष्य की संभावनाओं पर उनके अत्यंत प्रशंसात्मक शब्दों के लिए भी उनका आभार व्यक्त करता हूं। वो मुझे हवाई अड्डे पर लेने आए थे और वे मुझे अपनी कार में अपनी सीट पर यहां तक लाए। मैं आपके स्नेहपूर्ण शब्दों, आतिथ्य और मित्रता के लिए आभारी हूं।"

तारीफ

कुआलालंपुर से कोच्चि तक एक जैसा खाना- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले साल मैं मलेशिया नहीं आ सका, लेकिन मैंने जल्द आने का वादा किया था। अपने वादे के मुताबिक मैं यहां हूं।" उन्होंने कहा, "मलेशिया में विश्व का दूसरा बड़ा भारतीय समुदाय है। भारतीय और मलयेशियाई स्वाद भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं, रोटी चनाई और मलाबार परोट्टा, नारियल, मसाले और तेह तारिक जैसे पेय दोनों संस्कृतियों की साझा पहचान हैं। स्वाद चाहे कुआलालंपुर में हो या कोच्चि में, अपनापन वही महसूस होता है।"

Advertisement

समानता

दोनों देशों की भाषाओं में मौजूद है समान शब्द- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत और मलयेशिया एक-दूसरे को बहुत आसानी से समझते हैं। शायद वजह भारतीय भाषाओं और मलय में मौजूद समान शब्द हैं। मलेशिया में भारतीय संगीत और फिल्में बेहद लोकप्रिय हैं।" उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम का जिक्र करते हुए कहा कि वे बेहद अच्छा गाते हैं। उनके भारत दौरे के दौरान जब उन्होंने एक पुराना हिंदी गीत गाया, तो उसका वीडियो वायरल हो गया था। उन्हें MGR के तमिल गीत बहुत पसंद हैं।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां सुने प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन

Advertisement