'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, SCO सभ्यतागत संवाद में लेंगे हिस्सा
क्या है खबर?
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी कूटनीतिक तनाव और 3 साल के अंतराल के बाद एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। पाकिस्तान सरकार ने अपने संघीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ मुसादिक मसूद मलिक को भारत भेजने का फैसला किया है। वे आगामी 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यतागत संवाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है।
बयान
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या जारी किया बयान?
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, 'पाकिस्तान सरकार ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ मुसादिक मसूद मलिक को नई दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले SCO सभ्यतागत संवाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामांकित किया है। यह आयोजन सभ्यतागत संवाद और सांस्कृतिक समझ से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा।'
पृष्ठभूमि
प्रमुख घटनाक्रम और पृष्ठभूमि
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं।
मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद यह पहला मौका है जब कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत के दौरे पर आएगा।
इसी तरह पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई कैबिनेट मंत्री भारतीय सरजमीं पर पहुंचेगा।