Loading...
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटक से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकराई, 15 की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटक से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकराई

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटक से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकराई, 15 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 24, 2026
08:28 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें कम से कम 10 सुरक्षा कर्मी समेत 15 लोग मारे गए हैं। यहां पड़ोसी अफगानिस्तान की सीमा से लगती टैंक जिले में एक सुरक्षा चौकी से विस्फोटक से भरी गाड़ी टकरा दी गई, जिसके बाद भीषण धमाका हुआ। मृतकों में 10 सेना के जवान, 4 पुलिस अधिकारी और एक प्रांतीय वन विभाग का अधिकारी शामिल है। विस्फोट में 20 घायल हुए हैं।

हमला

TTP पर हमले को अंजाम देने का आरोप

पाकिस्तानी सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने बताया कि यह हमला टैंक जिले में हुआ और इसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने अंजाम दिया।

ISPR के मुताबिक, हमलावरों ने शुरू में चेक पोस्ट की परिधि को भेदने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने सतर्क और दृढ़ प्रतिक्रिया से उनके प्रयासों को तुरंत विफल कर दिया।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में 15 आतंकवादी भी मारे गए हैं। इसी दौरान गाड़ी चेक पोस्ट से टकराई थी।

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान में हमला

ADVERTISEMENT

हमला

खैबर पख्तूनख्वा तालिबानी हमले बढ़े

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पाकिस्तानी तालिबानी समूह के हमलों से कराह रहा है। यहां पिछले एक साल में कई बड़े धमाके और हमले हो चुके हैं।

इससे पहले मई में, बन्नू के फतेह खेल पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे।

पिछले सप्ताह खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बन्नू जिले और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया था और 24 आतंकवादियों को मार गिराया था।

ADVERTISEMENT