Loading...
बडगाम में ढेर लश्कर आतंकी मूसा को पाकिस्तानी सेना ने जिंदा बताया, सबके सामने पेश किया
लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मोहम्मद आसिफ को प्रेस कॉनफ्रेंस में पेश किया

बडगाम में ढेर लश्कर आतंकी मूसा को पाकिस्तानी सेना ने जिंदा बताया, सबके सामने पेश किया

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2026
11:36 am

क्या है खबर?

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जिस लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को मुठभेड़ में मारने का दावा किया है, उसे पाकिस्तानी सेना जिंदा बता रही है। डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान की अंतर-सेवा जनसंपर्क (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मूसा को मारने के भारत के दावों का मजाक उड़ाया और उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने पेश किया।

दावा

पाकिस्तानी सेना ने क्या किया दावा?

चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय मीडिया और सरकारी दावों को झूठा बताते हुए मोहम्मद आसिफ को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाया और कहा कि जिस पाकिस्तानी व्यक्ति को भारत आतंकवादी बता रही है वह अटक जिले में रहता है।

इसके बाद उन्होंने आसिफ को पत्रकारों के सामने बुलाया और कहा, "तो ये रहा वो सुपरमैन। आप इस सुपरमैन को देख सकते हैं। कृपया आइए, मेरे भाई। हमें अपनी इन उपलब्धियों के बारे में बताइए, आपने क्या-क्या किया है।"

बयान

आसिफ ने क्या बताया?

आसिफ ने बताया, "मुझे भारतीय नंबरों से भी कॉल आए, जिनमें व्यक्तिगत जानकारी, पहचान, ठिकाना और आरोपों से संबंध के बारे में पूछा गया। भारतीय मीडिया ने मेरे व्यक्तिगत डेटा का उपयोग करते हुए कश्मीर में एक ऑपरेशन में मुझे शहीद के रूप में नामित किया है।"

उन्होंने कहा, "कल कुछ दोस्तों ने मुझे फोन किया और बताया कि कश्मीर में भारतीय सेना ने मुझे शहीद कर दिया है।तब मैंने कहा कि मैं यहां हूं, जीवित और स्वस्थ हूं।"

ADVERTISEMENT

बयान

आसिफ ने कहा- मैं 2023 में सेवानिवृत्त हुआ

आसिफ ने अपने बारे में बताया कि वह वर्ष 2000 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए, 2005 में, स्पेशल सर्विसेज ग्रुप (SSG) में गए और 2023 में सेवानिवृत्त हुए।

उन्होंन बताया कि 3 साल एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम किया और 4 महीने से रावलपिंडी स्थित अपने घर में परिवार के साथ रह रहे हैं।

उन्होंने भारतीय आरोपों को "झूठा, अपमानजनक और निंदनीय" बताया और कहा, "ईश्वर की कृपा से मैं जीवित हूं और आपके समक्ष उपस्थित हूं।"

ADVERTISEMENT

दावा

ANI ने मूसा को लेकर किया था बड़ा दावा

समाचार एजेंसी ANI ने मूसा को लेकर बड़ा दावा किया था। उसने बताया था कि आसिफ उर्फ हाशिम मूसा 2000 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुआ।

उसे 4 कमांडो 'यलगार' बटालियन के साथ काम किया और 2006 से बलूचिस्तान में तैनाती के दौरान उसने बलूच विद्रोहियों के खिलाफ 10 ऑपरेशन में हिस्सा लिया।

वर्ष 2023 में सेना से हटने के बाद वह लश्कर में शामिल हुआ और सितंबर में जम्मू-कश्मीर में अवैध तरीके से घुसा था।

ट्विटर पोस्ट

ANI ने मूसा को लेकर जानकारी की थी साझा

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तानी सेना ने आसिफ को पेश किया

ADVERTISEMENT