Loading...
पाकिस्तान में PTI के मार्च से पहले इस्लामाबाद किले में तब्दील; राजमार्ग बंद, अर्धसैनिक बल तैनात
पाकिस्तान में PTI के मार्च से पहले इस्लामाबाद किले में तब्दील (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाकिस्तान में PTI के मार्च से पहले इस्लामाबाद किले में तब्दील; राजमार्ग बंद, अर्धसैनिक बल तैनात

लेखन गजेंद्र
Sep 23, 2026
06:37 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) बड़ा मार्च निकालने वाली है, जिसको लेकर इस्लामाबाद में अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी की ओर जाने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। रॉयटर्स ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद और उसके आसपास लगभग 35,000 अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

अलर्ट

अस्पताल भी अलर्ट पर, कांटेदार शिपिंग कंटेनर से खड़ी की गई दीवार

पाकिस्तान के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा कि PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को इस्लामाबाद से जोड़ने वाले 2 प्रमुख राजमार्गों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां से अधिक भीड़ आने की उम्मीद है।

इस्लामाबाद के अति सुरक्षित इलाके को घेरने के लिए कांटेदार शिपिंग कंटेनर लगाए गए हैं, जहां संसद, प्रधानमंत्री का आवास और विदेशी दूतावास स्थित हैं।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और फेडरल गवर्नमेंट पॉलीक्लिनिक अस्पताल 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर हैं।

हिरासत

27 सितंबर को निर्धारित है मार्च

यह मार्च 27 सितंबर को निर्धारित है, जिसके लिए PTI तैयारी कर रही है। हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए इमरान की तीनों बहनों और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पुलिस को निर्देश दिया गया कि अगर मार्च हिंसक हो जाता है तो वे बलपूर्वक जवाब दें।

PTI के अध्यक्ष गोहर खान ने घोषणा की कि नाकाबंदी के बावजूद मार्च जारी रहेगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

कंटेनर लगाकर रोकने की तैयारी

ADVERTISEMENT