पाकिस्तान ने तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता के गृह नगर कंधार पर बरसाए बम
क्या है खबर?
पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान के कंधार शहर को निशाना बनाया और कई हवाई हमले किए। कंधार तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता का गृह नगर है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर हमला किया है। हालांकि, उन्होंने कंधार का नाम नहीं लिया। उन्होंने अपने पड़ोसी पर अपनी धरती से आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।
हमला
जिन ठिकानों से पाकिस्तान पर हमला हुआ, उनको बनाया निशाना- तरार
तरार ने एक्स बताया कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों ने बुधवार को अफगान क्षेत्र से लॉन्च किए गए ड्रोन का पता लगाया, जिन्हें उनके लक्षित लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही ट्रैक करके निष्क्रिय कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पाकिस्तान ने 10 स्थानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए।
उन्होंने बताया कि इन्हीं ठिकानों से ड्रोन लॉन्च और स्टोर किया जा रहा था। यहीं से एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ हमला किया गया था।
हमला
कंधार में सुनी गई विस्फोट की आवाज
कंधार के एक निवासी ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों को बताया कि उन्होंने पहले एक जेट विमान की आवाज सुनी, फिर बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद शहर के केंद्र में आग लग गई।
हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद, पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने हवाई और ड्रोन हमलों की पुष्टि कर दी थी।
बता दें कि इन हमलों से कुछ दिन पहले पूर्वी अफगानिस्तान में घातक बमबारी हो चुकी है। उससे पहले उत्तरी पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर हमला हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
कंधार में हमले का दावा
UPDATE⚠️:
— First Post (@TrishulTactics) September 24, 2026
🇦🇫KANDHAR - The Birthplace And Political Heart of the Taliban was also Hit Overnight.
Pakistan has carried out air and drone strikes on 10 locations across Afghanistan, according to Pakistan's Information Minister. https://t.co/Vje1cCeeOR pic.twitter.com/bsDVG70P2b