LOADING...
पाकिस्तानी वायुसेना का प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा में दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत
पाकिस्तानी वायुसेना का प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा में दुर्घटनाग्रस्त

पाकिस्तानी वायुसेना का प्रशिक्षण विमान खैबर पख्तूनख्वा में दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट की मौत

लेखन गजेंद्र
Jun 15, 2026
02:14 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 पायलट की मौत हुई है। घटना सोमवार को मरदान जिले के पास नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई है। मृतकों में पाकिस्तान वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट मुहम्मद कासिम अब्दुल्ला और नौसेना के लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी शामिल हैं। पाकिस्तानी सेना की अंतर-सेवा जनसंपर्क (ISPR) के मुताबिक, हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा

हाल में सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए थे 22 लोग

यह हादसा तब हुआ है, जब अभी 5 दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना एक Mi-17 हेलिकॉप्टर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ISPR ने बताया था कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है। घटना के समय हेलीकॉप्टर पर 22 लोग सवार थे। हादसे का कारण तकनीकी समस्या बताया जा रहा है, जिसकी जांच के लिए बोर्ड का गठन किया गया है।

जांच

जांच समिति का गठन, लेकिन सामने नहीं आती रिपोर्ट

एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि पाकिस्तान में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटनाएं आम हैं। हालांकि, इसका विवरण कभी जारी नहीं होता। दुर्घटनाओं से संबंधित जांच होने के बाद रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की जाती हैं। वर्ष 2019 में, रावलपिंडी के एक रिहायशी क्षेत्र में पाकिस्तानी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। अप्रैल 2020 में, गुजरात के पास और 2022 में पेशावर में नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान 2 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना का लाइव वीडियो

Advertisement