Loading...
पाकिस्तान: डेरा इस्माइल खान में हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत

पाकिस्तान: डेरा इस्माइल खान में हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

Sep 26, 2026
06:09 pm

क्या है खबर?

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार (26 सितंबर) को बेहद दर्दनाक और भीषण बम विस्फोट हुआ है। प्रांत के अशांत जिले डेरा इस्माइल खान में हुए इस शक्तिशाली धमाके में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका बनी हुई है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

हादसा

कैसे हुआ यह हादसा?

पाकिस्तान की आपातकालीन राहत और बचाव सेवा 'रेस्क्यू 1122' के आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह विस्फोट शनिवार शाम को हुआ।

शुरुआती अपुष्ट जानकारियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाया गया है, जिसमें कम से कम 14 सुरक्षा बल के जवान घायल हुए हैं।

बचाव टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।

हमला

किसने किया यह हमला?

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस की भारी टुकड़ियों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और व्यापक खोजी अभियान शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अभी तक विस्फोट के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया है।

इस भीषण धमाके की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENT

आतंक

खैबर पख्तूनख्वा में लगातार बढ़ रहा है आतंकी ग्राफ

डेरा इस्माइल खान जिला लंबे समय से सुरक्षा बलों और स्थानीय उग्रवादियों के बीच संघर्ष का केंद्र रहा है।

अफगानिस्तान सीमा से सटे इस इलाके में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा चौकियों और पुलिस वैन पर हमलों की घटनाओं में अप्रत्याशित उछाल आया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा तंत्र पर एक बड़ा प्रहार है। इसका सीधा असर क्षेत्र के निर्दोष लोगों पर हो रहा है।

ADVERTISEMENT