ईरान ने अमेरिका के F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, पेंटागन का इनकार
क्या है खबर?
अमेरिका और इजरायल के साथ संघर्ष में फंसे ईरान ने गुरुवार को अमेरिका के उन्नत F-18 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक वीडियो जारी कर दावा किया उसने ड्रोन से विमान को हवा में ही नष्ट कर दिया। IRGC ने बताया कि विमान पर चाबहार के पास हमला किया गया, जो ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तटीय स्थान है।
दावा
अमेरिकी सेना ने दावे को झूठा बताया
IRGC के दावे को अमेरिकी ने झूठ और फर्जी खबर बताया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने एक्स पर लिखा, 'झूठ- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने घोषणा की कि चाबहार के ऊपर एक अमेरिकी FA-18 लड़ाकू विमान को नए उन्नत हवाई रक्षा प्रणालियों का उपयोग करके मार गिराया गया।" CENTCOM ने फैक्ट चेक करते हुए आगे लिखा, "सच- ईरान द्वारा किसी भी अमेरिकी लड़ाकू विमान को नहीं गिराया गया है।"
ट्विटर पोस्ट
ईरान का दावा
Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
ट्विटर पोस्ट
अमेरिका का दावा
🚫FALSE: The Islamic Revolutionary Guard Corps announced a U.S. F/A-18 fighter was struck over Chabahar using new advanced air defense systems.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 25, 2026
✅TRUE: No U.S. fighter aircraft have been shot down by Iran. pic.twitter.com/I25QFjYo0l
खासियत
कितना ताकतवर है F-18 लड़ाकू विमान?
अमेरिकी F/A-18 लड़ाकू विमान के 2 वैरिएंट है, जिसमें एक हॉर्नेट और दूसरा सुपर हॉर्नेट है। ये अमेरिकी नौसेना का ताकत बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जो विमानवाहक पोत से उड़ान भरता है। यह सभी मौसम में हवा से हवा में वार करने वाला, जमीनी हमले और समुद्री मिशन के लिए डिजाइन है। एक जेट की कीमत 250 से 450 करोड़ रुपये के बीच है। इसे 8 देश उपयोग में लाते हैं। भारत ने इसकी जगह राफेल लड़ाकू विमान खरीदा है।