LOADING...
नेतन्याहू ने इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद
बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

नेतन्याहू ने इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

Mar 02, 2026
09:07 pm

क्या है खबर?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तार से बात की है। इजरायली नेता ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में इजरायल और यहूदियों के साथ खड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी दिया। ईरान की मिसाइल से प्रभावित इजरायल के एक स्थल से मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू ने पुष्टि की कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी।

बयान

नेतन्याहू ने क्या दिया बयान?

नेतन्याहू ने कहा, "मैंने अपने महान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उनसे मेरी काफी देर तक बातचीत हुई। मैं इजरायल और यहूदियों के साथ खड़े रहने और भारत के लोगों की अपार मित्रता के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। भारत के लोग बहुत प्रशंसनीय और प्रिय हैं। मैं बातचीत के विवरण में नहीं जाऊंगा, लेकिन मैंने उनसे (मोदी) बात की है, और मैंने इस क्षेत्र और उससे बाहर के कई अन्य नेताओं से भी बात की है।"

पुष्टि

प्रधानमंत्री मोदी ने भी की थी वार्ता की पुष्टि

नेतन्याहू की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने इजरायली समकक्ष से मौजूदा स्थिति के बारे में बात की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने नवीनतम घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं को व्यक्त किया और नागरिकों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया था कि बातचीत के दौरान उन्होंने ने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता पर भी जाेर दिया था।

Advertisement

पृष्ठभूमि

तनाव के बीच हुई दोनों नेताओं की बातचीत

यह टेलीफोन पर हुई बातचीत अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद हुई, जिसके परिणामस्वरूप ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में स्थित इजरायली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ दुबई और दोहा के वैश्विक व्यापार और विमानन केंद्रों पर ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं। इससे पूरे पश्चिमी एशियाई देशों में तनाव बना हुआ है।

Advertisement