Loading...
नेपाल में भयावह बाढ़ के बाद 400 से अधिक पर्यटक लापता, 100 से अधिक भारतीय
नेपाल में भयावह बाढ़ के बाद 400 से अधिक पर्यटक लापता

नेपाल में भयावह बाढ़ के बाद 400 से अधिक पर्यटक लापता, 100 से अधिक भारतीय

लेखन गजेंद्र
Aug 26, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

तिब्बत में ग्लेशियर झील के फटने से नेपाल के सीमाई रसुवा जिले में आई भयावह बाढ़ से बड़ी जनहानि की खबर सामने आ रही है। नेपाली मीडिया के मुताबिक, रसुवा क्षेत्र में 400 से अधिक पर्यटक संपर्क से बाहर हैं। इसमें कम से कम 93 नेपाली शामिल हैं और बाकी विदेशी हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिकमत सिंह के अनुसार, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। खोज और बचाव कार्य जारी है।

बाढ़

मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे पर्यटक

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, जो पर्यटक लापता हुए हैं, उनमें कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री शामिल हैं। अभी तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

रसुवा में विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटक आते हैं।

काठमांडू स्थित टच कैलाश ट्रेवल्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक बाशु कुमार अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 390 तीर्थयात्रियों के सीमा पार करने का कार्यक्रम था। अभी कई से संपर्क नहीं हो पा रहा।

लापता

भारत के 100 से अधिक पर्यटक शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, तीर्थयात्री विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों के ग्राहक हैं।

इसमें सम्राट टूर्स एंड ट्रेवल्स के 71, लीफ हॉलिडेज़ के 55, काठमांडू हॉलिडेज़ के 17, कैलाश जर्नी के 31, एक्सप्लोर वेकेशन के 7, ट्रेकर्स सोसाइटी के 92, रिचा टूर्स के 12, फिशटेल टूर एंड ट्रेवल्स के 27, हिमालयन ग्लेशियर के 62 और एल्पाइन इको ट्रेक के 16 पर्यटक शामिल हैं।

इनमें लापता भारतीयों की संख्या 100 से अधिक है। सभी को खोजने के लिए 18 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो आया सामने

ADVERTISEMENT