Loading...
मोजतबा खामेनेई ने ट्रंप को आगाह किया, अगर हमला हुआ तो 'बहुत बड़ा' जवाब दिया जाएगा
मोजतबा खामेनेई ने ट्रंप को आगाह किया, अगर हमला हुआ तो 'बहुत बड़ा' जवाब दिया जाएगा

मोजतबा खामेनेई ने ट्रंप को आगाह किया, अगर हमला हुआ तो 'बहुत बड़ा' जवाब दिया जाएगा

लेखन गजेंद्र
Nov 04, 2026
06:28 pm

क्या है खबर?

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरान किसी भी नए सैन्य हमले का कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर जवाब देगा। खामेनेई ने यह चेतावनी अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार को देखते हुए दी है। संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप चुनाव के बाद ईरान पर बड़ा हमला कर सकते हैं। खामेनेई ने कहा कि ईरान खुद को मजबूत करता रहेगा।

बयान

क्या बोले खामेनेई?

खामेनेई ने बुधवार को एक्स पर लिखा, 'ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करना और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अड्डों को तबाह करना, युद्ध के दौरान अमेरिका के गुनाहों का जवाब था। यह एक शुरुआती जिहाद भी है। अगर वे हमला दोहराते हैं, तो जवाब और भी बड़ा होगा।'

उन्होंने लिखा कि ताकत का यह प्रदर्शन, फिलिस्तीन और लेबनान से लेकर इराक और यमन तक रेजिस्टेंस फ्रंट की एकता और बहादुरी से एक उम्मीद भरी सुबह का संकेत है।

बयान

कमजोरी सामने आई- खामेनेई

खामेनेई ने आगे लिखा कि फारस की खाड़ी, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति ने अमेरिका के अजेय होने की धारणा को तोड़ दिया है।

उन्होंने लिखा, 'फारस की खाड़ी, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के हालात ने उन सरकारों की कमजोरी और लाचारी को भी सामने ला दिया है जो अपने लोगों के अलावा दूसरी ताकतों पर निर्भर हैं, साथ ही बड़ी ताकतों की अपने मुवक्किल देशों की रक्षा करने में बेवफ़ाई और नाकामी को भी सामने लाया है।'

ADVERTISEMENT