प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद हुई मुलाकात, G-7 की बैठक में मिले
क्या है खबर?
फ्रांस के एवियन शहर में मंगलवार से G-7 देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 16 महीने बाद पहली मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं एक दूसरे से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया। इसका मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।
बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की यह मुलाकात तब हुई जब ट्रंप G-7 की बैठक में शामिल लेने के लिए मीटिंग हॉल में बैठे थे। उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर ट्रंप ने अपनी कुर्सी से खड़े होकर उनके हाथ मिलाया और करीब 50 सैकंड तक आपस में बातचीत भी की। यह छोटी सी मुलाकात काफी दोस्ताना रही। सम्मेलन की कार्यवाही शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन भी किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें मुलाकात का वीडियो
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump seen interacting at the G7 Summit in Evian, France.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
(Video: DD News) pic.twitter.com/HIiZPZOyxR
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें फोटो शूट का वीडियो
From G7 summit : pic.twitter.com/m8A85Ki37X
— Sidhant Sibal (@sidhant) June 16, 2026
तनाव
3 भारतीयों की मौत के बाद रिश्तों में आया था तनाव
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए हमले में 3 भारतीयों की मौत के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि होर्मुज से गुजरने वाले देशों को अमेरिकी नेवी के आदेशों का पालन करना चाहिए। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तात्कालिक तल्खी आ गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समक्ष रुबियो से भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
कूटनीति
सम्मेलन के दौरान होंंगी कई अहम कूटनीतिक गतिविधियां
यह प्रधानमंत्री मोदी की G-7 सम्मेलन में लगातार 7वीं मौजूदगी है। सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल उच्च स्तरीय कूटनीतिक मुलाकातों से भरा हुआ होगा। वह कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिनमें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत शामिल है। इन मुलाकातों में रिश्तों को मजबूत करने और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने पर फोकस रहने की उम्मीद है।
मुलाकात
दूसरे वैश्विक नेताओं से भी मिल सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी शाम को फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित गाला डिनर में भी शामिल होंगे, जिसमें उनके दूसरे वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। हालांकि, भारत G-7 का सदस्य नहीं है, फिर भी दुनिया के विकसित देश और इस संगठन के सदस्य नियमित रूप से भारत को बुलाते रहे हैं। भारत इस मंच का इस्तेमाल 'ग्लोबल साउथ' की चिंताओं को उजागर करने और विकासशील देशों पर असर डालने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए करता है।