NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मालदीव की निलंबित मंत्री ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, विवाद बढ़ने पर माफी मांगी
    अगली खबर
    मालदीव की निलंबित मंत्री ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, विवाद बढ़ने पर माफी मांगी
    मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने तिरंगे का अपमान किया

    मालदीव की निलंबित मंत्री ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, विवाद बढ़ने पर माफी मांगी

    लेखन गजेंद्र
    Apr 08, 2024
    11:28 am

    क्या है खबर?

    मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) को निशाना बनाने के लिए भारतीय तिरंगे का अपमान करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की।

    विवाद बढ़ने पर पूर्व मंत्री ने अपना पोस्ट हटा दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं पोस्ट से उत्पन्न भ्रम के लिए माफी मांगती हूं। मुझे पता चला कि MDP के लिए इस्तेमाल तस्वीर भारतीय ध्वज से मिलती-जुलती है। यह पूरी तरह अनजाने में था और मुझे खेद है।'

    घटना

    क्या है मामला?

    शिउना ने MDP पर निशाना साधने के लिए एक्स पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने MDP के चुनाव चिन्ह को तिरंगे के अशोक चक्र के साथ खराब रोशनी में दर्शाया था।

    इसमें उन्होंने लिखा कि MDP बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रही है, मालदीव के लोग उनके साथ गिरना और फिसलना नहीं चाहते हैं।

    बता दें, शिउना की टिप्पणी उस समय आई जब भारत सरकार ने मालदीव में जरूरी सामानों का निर्यात जारी रखने का फैसला लिया है।

    विवाद

    मरियम पहले भी रही हैं विवादों में 

    शिउना मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोहम्मद मुइज्जू की सत्तारूढ़ पार्टी से संबंधित हैं और युवा अधिकारिता और सूचना जैसे कई मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

    इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। विवाद के बाद उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया था। उनके बयान से मालदीव की सरकार ने भी किनारा कर लिया था।

    इसी विवाद के बाद उन्हें मंत्री पद से निलंबित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मालदीव
    अशोक चक्र

    ताज़ा खबरें

    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश

    मालदीव

    अजय देवगन बनेंगे डिस्कवरी के शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के मेहमान बॉलीवुड समाचार
    दुनिया-जहां: मालदीव में क्यों हो रहे भारत विरोधी प्रदर्शन? दुनिया-जहां
    देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे, आज दे सकते हैं इस्तीफा श्रीलंका
    मालदीव जाने वाले यात्रियों को प्राइवेट जेट का अनुभव प्रदान करेगी ये एयरलाइन, लाखों होगा किराया लाइफस्टाइल

    अशोक चक्र

    शहीद नजीर वानी को मिलेगा अशोक चक्र, आतंकवाद छोड़ सेना में हुए थे शामिल कश्मीर
    'नारी शक्ति' से लेकर 'शंखनाद' तक, 70वें गणतंत्र दिवस परेड में ये सब हुआ पहली बार भारत की खबरें
    कश्मीर से आई खुश कर देने वाली तस्वीरें, सेना की भर्ती में शामिल हुए सैकड़ों युवा भारत की खबरें
    शहीद की बहन की शादी में पहुंचे 50 गरुड़ कमांडो, हथेली बिछाकर दी भावुक विदाई भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025