Loading...
सिडनी हवाई अड्डे पर टला बड़ा विमान हादसा, कतर और जेटस्टार के विमान टकराने से बचे
सिडनी हवाई अड्डे पर बड़ा विमान हादसा टल गया है

सिडनी हवाई अड्डे पर टला बड़ा विमान हादसा, कतर और जेटस्टार के विमान टकराने से बचे

Aug 09, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी हवाई अड्डे पर रविवार सुबह एक बहुत बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। यहां उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहा जेटस्टार एयरवेज का एक विमान रनवे के पास कतर एयरवेज के एक विशालकाय बोइंग विमान से टकराने से बाल-बाल बचा। दोनों विमानों के बीच की दूरी इतनी कम रह गई थी कि दोनों को अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इस घटना में जेटस्टार के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।

घटना

कैसे हुई यह हैरान करने वाली घटना?

न्यूज18 के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे जेटस्टार की उड़ान JQ402 सिडनी से गोल्ड कोस्ट के लिए टैक्सीवे (रनवे से जुड़ा रास्ता) से रनवे की तरफ बढ़ रही थी।

उसी समय कतर एयरवेज के बोइंग 777 विमान को एक टग (खींचने वाले वाहन) द्वारा उसी रास्ते को पार कराया जा रहा था। दोनों विमानों को एक ही क्रॉसिंग पॉइंट पर टकराता देख पायलटों के होश उड़ गए।

बाद में दोनों विमानों के पायलट ने आपतकालीन ब्रेक लगाकर विमानों को रोका।

जानकारी

जेटस्टार के चालक दल की सदस्य हुई घायल

अचानक लगे जोरदार ब्रेक के झटके के कारण जेटस्टार की चालक दल की सदस्य (एयर होस्टेस) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत मेडिकल इमरजेंसी सहायता दी गई। हालांकि, इस दौरान विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENT

गलती

टग ऑपरेटर की गलती की जताई जा रही आशंका

ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो (ATSB) ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कतर एयरवेज के विमान को खींच रहे टग वाहन के ऑपरेटर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों का पालन नहीं किया था।

इस इमरजेंसी ब्रेक के कारण कतर एयरवेज के विमान के अगले लैंडिंग गियर और टग के बीच का कनेक्शन टूट गया और विमान को नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENT