Loading...
लंदन: सऊदी अरब के राजकुमार की शराब और नशीली दवाओं के सेवन से हुई थी मौत
सऊदी अरब के राजकुमार की शराब और नशीली दवाओं के सेवन से हुई थी मौत

लंदन: सऊदी अरब के राजकुमार की शराब और नशीली दवाओं के सेवन से हुई थी मौत

Jul 24, 2026
12:34 pm

क्या है खबर?

लंदन के एक लग्जरी होटल में गत 25 नवंबर को मृत मिले सऊदी अरब के 29 वर्षीय राजकुमार अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज बिन जलवी अल सऊद के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम (UK) की कोरोनर कोर्ट में हुई जांच में सामने आया है कि उनकी मौत नशीले पदार्थों और शराब के सेवन के कारण हुई थी। वह केंसिंग्टन स्थित मैरियट होटल में अपने कमरे में मृत मिले थे।

खुलासा

जांच में क्या-क्या हुए खुलासे?

इनर वेस्ट लंदन कोरोनर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों के अनुसार, राजकुमार अब्दुल्ला ने 19 नवंबर को होटल में चेक-इन किया था। उन्हें आखिरी बार उनकी मृत्यु से एक शाम पहले CCTV कैमरे में जीवित देखा गया था, जब वे सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले थे।

अगले दिन होटल के सफाईकर्मी ने उन्हें अपने कमरे के बाथरूम में फर्श पर पूरे कपड़े पहले हुए पड़ा देखा था। जांच के उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

जांच

जांच में हुआ शराब और नशीली दवाइयों के सेवन का खुलासा

जांच में पता चला कि विष विज्ञान परीक्षणों में प्रिंस अब्दुल्ला के रक्त में अल्कोहल की मात्रा 222 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर पाई गई, जो इंग्लैंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने की कानूनी सीमा से लगभग 3 गुना अधिक है।

विशेषज्ञों ने अदालत को बताया कि अल्कोहल की इतनी मात्रा से ही व्यक्ति कोमा में जा सकता है।

उनके खून में पार्टी ड्रग गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटाइरेट, जैनक्स और अन्य चिंता-रोधी दवाओं के अंश भी मिले हैं।

ADVERTISEMENT

मौत

कैसे हुई राजकुमार की मौत?

चिकित्सा विशेषज्ञों ने निष्कर्ष निकाला कि इन पदार्थों के संयोजन से हृदय गति रुक ​​गई और राजकुमार की मौत हो गई।

कोर्ट को बताया गया कि राजकुमार अब्दुल्ला अपनी मृत्यु से पहले शराब के अधिक सेवन और निर्धारित दवाओं की लत से जूझ रहे थे।

उन्हें अगस्त 2025 में रोहैम्पटन के प्रायरी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था, जहां उनका शराब, बेंजोडायजेपाइन और प्रीगैबलिन के असर को कम करने के लिए उपचार किया गया था।

ADVERTISEMENT

बयान

मनोचिकित्सक ने दिया अहम बयान

सलाहकार मनोचिकित्सक डॉ विक्टोरिया चामारो ने कहा कि राजकुमार ने उपचार में सकारात्मक सहयोग दिया, भर्ती के समय उनमें चिंता और उदासी के लक्षण दिखाई दिए और उन्होंने बिना किसी शारीरिक जटिलता के उपचार कार्यक्रम पूरा किया था।

हालांकि, बाद में वे निर्धारित जांच के लिए अनुपस्थित रहे, लेकिन डिस्चार्ज के समय चिकित्सकों ने उन्हें आत्म-हानि के जोखिम में नहीं माना था। ऐसे में उनकी मौत होना पूरी तरह सामान्य नहीं है।

हादसा

राजकुमार की मौत थी हादसा

सहायक कोरोनर जीन हार्किन ने निष्कर्ष निकाला कि राजकुमार द्वारा आत्महत्या करने के इरादे का कोई सबूत नहीं मिला है। इसी तरह उनके पास से कोई सहुसाइड नोट भी नहीं मिला था और न ही आत्महत्या के विचारों के संकेत मिले।

उनके कमरे में किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता के भी सबूत नहीं मिले हैं।

CCTV फुटेज में भी उनकी मृत्यु से पहले के अंतिम घंटों में उन्हें अकेले देखा गया था। ऐसे में यह एक महज हादसा था।

ADVERTISEMENT