LOADING...
लंदन में यहूदी समुदाय की 4 एंबुलेंस में आग लगाई गई, सामने आया ये कारण
लंदन में यहूदी समुदाय की 4 एंबुलेंस में आग लगाई गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लंदन में यहूदी समुदाय की 4 एंबुलेंस में आग लगाई गई, सामने आया ये कारण

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में सोमवार को यहूदी विरोधी घृणा अपराध का एक मामला देखने को मिला। यहां समुदाय से जुड़ी 4 एंबुलेंस में आग लगा दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में आग सोमवार को तड़के लगी है, जिसके बाद सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लंदन अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए 6 फायर इंजन और लगभग 40 दमकलकर्मी भेजे गए थे। आग पर काबू पा लिया गया।

घटना

वाहनों में रखे सिलेंडर फटे, 3 संदिग्धों की तलाश

द गार्डियन के मुताबिक, आग लगने से वाहनों में लगे कई सिलेंडर फट गए, जिससे पास की एक इमारत की खिड़कियां टूट गईं। अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस अधीक्षक सारा जैक्सन ने कहा कि इस घटना से समुदाय में काफी चिंता पैदा होगी और अधिकारी तत्काल जांच करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर वायरल CCTV फुटेज में 3 संदिग्ध वाहनों में आग लगाते दिखे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं।

सेवा

यहूदी चैरिटी संस्था हत्जोला चलाती है एंबुलेंस

लंदन में इन एंबुलेंस का संचालन यहूदी चैरिटी संस्था हत्जोला द्वारा किया जा रहा है, जिसकी स्थापना 1979 में हुई थी। यह स्वयंसेवकों द्वारा संचालित है, जो उत्तरी लंदन में रहने वाले लोगों को मुफ्त चिकित्सा परिवहन और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करती है। पुलिस का कहना है कि घटना ने यहूदी विरोधी घृणा अपराध को जन्म दिया है। ब्रिटेन में यहूदी-विरोधी भावना पर नजर रखने वाली एक चैरिटी संस्था, कम्युनिटी सिक्योरिटी ट्रस्ट ने पुलिस की मदद की बात कही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

एम्बुलेंस में आग लगाने वाले 3 संदिग्ध

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

आग से हड़कंप

Advertisement